Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
शिल्पा शेट्टी और उद्योगपति राज कुंद्रा के बीच बढ़ती नजदीकियों को देखकर तो यही लगता है कि शिल्पा और राज जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक साक्षात्कार में शिल्पा ने राज की तारीफों के पुल बांधे इससे यह बात और स्पष्ट हो गई है।
शि ल्पा शेट्टी और लंदन के उद्योगपति राज कुंद्रा के बीच कुछ-कुछ होने की खबर की अब लगभग पुष्टि हो गई है। हाल ही में शिल्पा ने एक बातचीत में कहा कि राज कुंद्रा का उनके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और शादी के बारे में वह सोच रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने राज की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि राज एक बहुत ही अच्छे बिजनेसमैन हैं और बिजनेस के हर पहलू की अच्छी जानकारी रखते हैं। जबकि खुद शिल्पा को बिजनेस के बारे में उतनी जानकारी नहीं है।
पिछले दिनों ही शिल्पा ने एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है, जिसमें राज भी उनकी मदद कर रहे हैं। उनके साथ क्या सिर्फ व्यावसायिक रिश्ता है, पूछने पर शिल्पा ने कहा कि वे अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बातें नहीं करना चाहती। लेकिन यह कहा कि राज उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
शादी के बारे में क्या इरादा है पूछने पर शिल्पा ने कहा, मैं शादी की तारीख, समय और स्थान बता नहीं सकती, क्योंकि अब तक इस बारे में कुछ सोचा ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब भी वे शादी करेंगी सारी जानकारी सभी को दे देंगी।
इस समय तो वे अपने कैरियर पर ध्यान दे रही हैं और कुछ करके दिखाने के बाद ही वे शादी करेंगी। शादी के बाद वे घर पर बैठकर आराम करने के मूड में हैं। वे चाहती हैं कि शादी के बाद उन्हें यह न लगे कि उनका कोई काम अधूरा रह गया है। अत: वे सारे काम पूरे करने के बाद ही शादी करेंगी।