वाशिंगटन. स्तनपान करने वाले बच्चों में लड़कियों का स्वास्थ्य लड़कों के तुलना में अधिक अच्छा रहता है। इस अध्ययन ने पहले की उस धारणा को झुठला दिया है जिसमें कहा गया था कि मां का दूध सभी बच्चों को समान्य रूप से सुरक्षित रखता है।
हॉपकिंस चिल्ड्रंस अस्पताल के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में देखा गया कि स्तनपान करने वाले बच्चों में लड़कों की अपेक्षा लड़कियों के श्वसन प्रणाली में संक्रमण होने की संभावना बहुत कम देखी होती है।
‘पीडियाट्रिक्स’ जर्नल में प्रकाशित तथ्यों के अनुसार स्तनपान करने वाले लड़कों की तुलना में लड़कियों की श्वसन प्रणाली में संक्रमण होने की आशंका आठ गुना कम होती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि नवजात शिशुओं के स्तनपान करने के दौरान जो रसायन मां के दूध से उनके शरीर में जाता है वहीं उन्हें संक्रमण से बचाता है। यह रसायन लड़कों की अपेक्षा लड़कियों में ज्यादा कारगर भूमिका निभाता है।
शोधकर्ता फर्नेडो पोलक ने बताया कि, “यह शोध विकासशील देशों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो सकते हैं क्योंकि वहां आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं की कमी रहती है”।