News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई. संयुक्त अरब अमीरात में एक निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की छत गिरने से छह भारतीय मजदूरों की मौत हो गई। एक घायल मजदूर को खलीफा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना सोमवार सुबह अजमान शहर में हुई। इमारत में कार्यरत एक प्रत्यक्षदर्शी मजदूर के अनुसार हादसे के वक्त वहां सात भारतीय मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से छह पंजाब और एक उत्तार प्रदेश का था।
हालांकि, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से अभी तक मृतकों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार राहत दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और खोजी कुत्ताों की मदद से शवों की तलाश की जा रही है। होटल का निर्माण करा रही कंपनी ने भी छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
गल्फ न्यूज के मुताबिक मरने वाले सभी भारतीय मजदूर 'सईदको जनरल कंट्रेक्टिंग' कंपनी के कर्मचारी थे। यह कंपनी अजमान में लगुना बीच पर होटल का निर्माण कर रही है। पुलिस कार्यस्थल पर तैनात इंजीनियर और एक सलाहकार के अलावा दो अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।