Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood
सेलिब्रिटी संबंधी और चटपटी खबरों पर आधारित पत्रिकाएं इन दिनों ऐसी खबरें बड़े चटखारों के साथ छाप रही हैं जिनमें अमेरिकी अभिनेत्री लिंडसे लोहान के लेस्बियन होने के बारे में कुछ भी मसाला है।
लिंडसे की दोस्त डीजे सामंता रॉनसन के साथ समलैंगिक संबंधों को तब और हवा मिलना बताया गया है जब कान्स फिल्म उत्सव के समय की एक तस्वीर प्रकाशित हुई जिसमें दोनों एक-दूसरे को चूम रही हैं।
अब ताजा खबर यह है कि लोहान को एक पत्रिका ने प्रस्ताव दिया है कि अगर वह यह कबूल कर लेती हैं कि वे लेस्बियन हैं तो पत्रिका उन्हें एक मिलियन डॉलर यानी करीब चार करोड़ रुपए अदा करेगी। अब यह खबर है या अफवाह लेकिन है सुर्खियों में।
माना जा रहा है कि लोहान को दस लाख डॉलर का ऑफर ओके मैग्जीन ने दिया है, हालांकि मैग्जीन के एडिटर्स ने इस खबर की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है लेकिन लोहान के प्रवक्ता ने अखबारों से कहा है कि यह खबर सच है।
यह सारा मामला तब शुरू हुआ जब लोहान की मां डीना ने दोनों सहेलियों को इस तरह आशीर्वाद दिया मानो वे प्रेमी हों। डीना ने कहा कि अगर ये दोनों खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। अब इन दोनों के सगाई करने की खबरें भी आ रही हैं लेकिन पक्के तौर पर कोई कुछ नहीं कह रहा।