HomeHealth Health

अंग दान करने वालों का अंतिम संस्कार

ताईपेई. ताईपेई की स्थानीय सरकार ने लोगों में अंगदान को प्रोत्साहित करने के लिए एक अनूठी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत सरकार उन लोगों का निशुल्क अंतिम संस्कार करेगी जिन्होंने अपने अंग दान किए हैं।

समाचार पत्र लिबर्टी टाइम्स ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि इस योजना का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जिन्होंने अपने हृदय, गुर्दा, यकृत और अग्न्याशय दान किए हैं, लेकिन ताईपेई सरकार कोर्निया, हड्डियों और त्वचा दान करने वालों को भी इस योजना में शामिल करना चाहती है।

अगर दानकर्ता ताईपेई का नागरिक होगा, तो सरकार उसके सम्मान में निशुल्क प्रार्थना सभा करायेगी और अंगदान करने के लिए उसकी सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र जारी करेगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह दारोमदान दानकर्ता के परिजनों पर छोड़ा जाएगा कि वे इसकी सार्वजनिक सराहना चाहते हैं, या नहीं।

गौरतलब है कि बहुत से अन्य देशों की तरह ही ताईवान भी दान किए हुए अंगों की कमी से जूझ रहा है, क्योंकि स्थानीय पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार स्वर्ग की प्राप्ति उसी को होती है, जिसका मृत्यु के बाद पूरे अंगों के साथ अंतिम संस्कार किया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: