bhaskar Web English
HomeHealth Health

मस्तिष्क ट्यूमर को मात देना आसान

वॉशिंगटन. मस्तिष्क में होने वाले ट्यूमर के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करने वाले टीके की खोज कर ली गई है। इससे लोगों में उस ट्यूमर से बचने की सम्भावना दोगुनी हो जाती है।

एक शोध अध्ययन का नेतृत्व करने वाले ड्यूक विश्वविद्यालय के शोधकर्ता जॉन सैम्पसन ने बताया, “यह टीका कैंसर की बड़ी उपयुक्त दवा सिद्ध हो सकती है। इसके दुष्प्रभाव बहुत कम हैं और यह लोगों के बचने की सम्भावना को दोगुना बढ़ा देती है।”

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह टीका ट्यूमर में मौजूद ईजीएफआर वी-3 नामक एक प्रोटीन को निशाना बनाती है और ट्यूमर को बढ़ावा देने वाले उस प्रोटीन के खिलाफ शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत कर देती है।

अध्ययन में ड्यूक और एम.डी. एंडरसन कैंसर केंद्र में इलाज करा रहे 25 मरीजों को शामिल किया गया। उन्हें महीने में एक बार यह टीका लगाया गया और साथ ही कीमोथेरेपी वाला एक पदार्थ भी दिया गया। इसके निष्कर्षों को ‘अमेरिकन सोसाइटी ऑफ क्लीनिकल ऑनकोलॉजी’ के वार्षिक सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: