bhaskar Web English
HomeNewsIndians Abroad Indians Abroad

अमेरिका में फिर सिख छात्र से बदसलूकी

न्यूयॉर्क. यह दूसरी घटना है जब एक अमेरिकी रूकूल में सिख छात्र के साथ बदसलूकी हुई है। एक अमेरिकी छात्र को हिरासत में लिया गया है जिसने अपने सिख साथी के साथ बदसलूकी की और उसका पटका छीन लिया।

एक परामर्श समूह यूनाइटेड सिख ने दोनों छात्रों की पहचान देने से इंकार करते हुए बताया है कि न्यूयॉर्क के क्वींस स्थित रिकमंड स्कूल में नौवीं कक्षा के एक छात्र को स्कूल से सस्पेंड कर दिया है।। सिख छात्र ने कहा कि दूसरा छात्र कई दिनों से उसे परेशान कर रहा था और पूछ रहा था कि वह दाढ़ी क्यों नहीं बनाता।

सिख छात्र ने समूह को बताया है कि मंगलवार को उसका पटका साथी छात्र ने छीन लिया और उसके चेहरे पर चाबियों से वार किया। अमेरिकी छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि पिछले महीने न्यू जर्सी के एक स्कूल में 16 वर्षीय छात्र ने एक सिख छात्र के पटके में आग लगा दी थी।

यूनाइटेड सिख के बलजीत कौर ने कहा है कि सिख छात्रों के साथ बदसलूकी की खबरें आ रही हैं। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि सिख अलग दिखते हैं और इससे शायद कुछ गलतफहमी पैदा होती है, खासकर दस्तार या पगड़ी की वजह से। गौरतलब है कि 9/11 के हमले के बाद से सिखों को अरब समझने की गलतफहमी की कुछ खबरें आई हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: