News
Indians Abroad Indians Abroad न्यूयॉर्क. न्यूयॉर्क के एक स्कूल में सिख छात्र को पीटने और जबर्दस्ती उसकी पगड़ी निकाल देने के मामले में एक अमेरिकी छात्र को गिरफ्तार किया गया है। सिखों के एक संगठन ने दोनों छात्रों की पहचान छिपाते हुए बताया कि रिचमॉन्ड स्कूल की कक्षा नौ में पढ़ने वाले हमलावर छात्र को विद्यालय से निलंबित कर दिया गया है। एक महीने के भीतर सिख छात्रों पर हमले की यह दूसरी घटना है।
केस कत्ल में कार्रवाई की मांग
तरनतारन. सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के बहाने युवक के केस कत्ल करने वाले ट्रैवल एजेंट के खिलाफ एसजीपीसी ने कड़ा नोटिस लिया है। एसजीपीसी प्रधान अवतार सिंह मक्कड़ ने तरनतारन के एसएसपी को शिकायत कर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की है। जामाराय के हरदेव ने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ के ट्रैवल एजेंट तेजिंदर ने सऊदी अरब ले जाने के नाम पर उसके केस कटवाए थे।