bhaskar Web English
HomeNewsMetrosNew Delhi New Delhi

पांच मंत्रियों की विदेश यात्राएं रद्द

नई दिल्ली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किफायत बरतने के आह्वान के बाद उनकी कैबिनेट के पांच मंत्रियों की विदेश यात्राएं रद्द हो गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से सभी सरकारी कार्यालयों को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने पर गुरुवार को एक नोट भेजा गया था। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा, वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, पर्यटन व संस्कृति मंत्री अंबिका सोनी तथा जहाजरानी, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री टीआर बालू ने विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं।

चिदंबरम को अमेरिका स्थित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने, देवड़ा को जापान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करने जबकि सोनी को जून के आखिरी हफ्ते में अमेरिका में होने वाले कुचिपुड़ी नृत्य समारोह में भाग लेने जाना था। इनके अलावा बालू ने भी अपनी फिनलैंड यात्रा रद्द कर दी है।

वे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ 9 से 12 जून को फिनलैंड यात्रा पर जाने वाले थे।

दासमुंशी की हिदायत:

यह भी ज्ञात हुआ है कि खर्चे घटाने की मुहिम के तहत सूचना व प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने अपने मंत्रालय के सभी अधिकारियों से कहा है कि वे विदेश यात्राओं पर नहीं जाएं। अगर बहुत जरूरी हो तो इकोनॉमी क्लास में सफर करें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: