Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood न्यूयॉर्क.
हॉलीवुड की फिल्मों में उत्तेजक भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस जेसिका अलबा ने अपनी फिल्म ‘द लव गुरु’ में छह गज लंबी साड़ी पहनी है। इससे पहले ब्रिटेन की चेरी ब्लेयर, अभिनेत्री व मॉडल एलिजाबेथ हर्ले और एंजेलिना जोली ने भी साड़ी पहनकर सुर्खियां बटोरी थीं। इन अभिनेत्रियों के साड़ी पहनने से अब अमेरिकी महिलाओं में भी साड़ी का क्रेज हो गया है।
माइक मायर्स की इस कॉमेडी फिल्म में अलबा ने नारंगी रंग की साड़ी पहनी है, साथ ही बॉलीवुड स्टाइल में डांस भी किया है। यह फिल्म 20 जून को उत्तरी अमेरिका में रिलीज हो रही है।
जेसिका (26) का कहना है, ‘व्यक्तिगत तौर पर मैं पूरब की दार्शनिकता की प्रशंसक हूं। मेरी यह फिल्म भी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। मुझे लगता है कि यह एक सकारात्मक ऊर्जा है, जिसे दुनिया में फैलना चाहिए’। गौरतलब है कि जेसिका की शादी मई में कैश वॉरेन से हुई है। इन दिनों जेसिका गर्भवती हैं।
डिजायनर साड़ी का क्रेज
मैनहट्टन के डिजायनर गुरप्रीत पिया फ्लेमिंग ने बताया कि अलबा और एंजेलिना जोली के साड़ी पहनने के कारण अमेरिकियों में भी साड़ी के प्रति लगाव नजर आया है।
फिल्म को लेकर विवाद भी
यूनिवर्सल सोसायटी ऑफ हिंदुइज्म (यूएसएच) के प्रेसीडेंट राजन जेड ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद मैं काफी चिंतित हूं, क्योंकि यह हिंदुत्व पर कटाक्ष करती है।