Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबईटैलीविजन पर अभिनय और गायन के तो बहुत से रियलिटी शोज आए हैं लेकिन जल्द ही लोगों को एक ऐसा रियलिटी शो देखने को मिलेगा जिसमें टीवी की सास और बहुएं हिस्सा लेंगी। स्वास्तिक प्रोडक्शन्स के इस शो का प्रसारण सहारा वन पर होगा।
सूत्रों का कहना है कि शो में रील लाइफ की सास-बहुओं की 10 जोड़ियां होंगी। हर जोड़ी दूसरे से मुकाबला करके खुद को बेहतर सास-बहू साबित करने की कोशिश करेंगी। प्रोडक्शन हाउस इस शो में सभी चैनलों की लोकप्रिय सास-बहुओं की जोड़ियों को लाने की कोशिश कर रहा है। अभी तक शो के लिए हिमानी शिवपुरी, लता सभ्रवाल, शयांतनी घोष और अरुणा ईरानी का नाम पक्का हो चुका है। हालांकि यह तय नहीं है कि बालाजी टैलीफिल्म्स अपने कलाकारों को इस शो में शामिल होने की इजाजत देता है या नहीं लेकिन शो के निर्माताओं ने स्मृति ईरानी और गौरी प्रधान को शो में आने का न्यौता दिया है।
इन अभिनेत्रियों को एकता कपूर की हां का इंतजार है। अगर एकता उन्हें इजाजत दे देती हैं तो शो में टीवी की फेवरेट सास-बहू की जोड़ी शो में दिख जाएगी, नहीं तो निर्माताओं को कोई और विकल्प ढ़ूंढना होगा।