bhaskar Web English
HomeManoranjanMovie Masala Movie Masala

न्यूकमर्स से डरते हैं जाएद

मुंबई. zayed जाएद खान ने यूं तो कई फिल्में की हैं, लेकिन उन्हें याद किया जाता है फिल्म ‘मैं हूं न’ में शाहरुख के छोटे भाई के रूप में। इसकी एक वजह शायद यही है कि उन्होंने फिल्मों के चयन में समझदारी नहीं दिखाई और ऐसी फिल्में कर लीं, जो कब आईं और कब गईं किसी को पता ही नहीं चला।

और तो और इन फिल्मों के पिटने और हाल-फिलहाल नए-नए कलाकारों के पहली फिल्म से ही जोरदार दस्तक देने से जाएद और सतर्क हो गए हैं। वह दबे-छिपे शब्दों में स्वीकार करते हैं कि न्यूकमर्स से उन्हें डर लगने लगा है। एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार आते ही अपने प्रशंसकों का दायरा बढ़ा रहे हैं।

खैर, देर आयद दुरुस्त आयद की तर्ज पर अब वे ऐसी फिल्में कर रहे हैं, जो उनके कैरियर को एक सही राह दे सकें। इस कड़ी में उनकी शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म है ‘मिशन इस्तांबूल।’ इस फिल्म में जाएद एक टीवी पत्रकार की भूमिका में हैं।

अपनी इस भूमिका में जान डालने के लिए उन्होंने असल जिंदगी में टीवी पत्रकारों की जिंदगी और कार्यशैली को गहराई से समझने की कोशिश की है। ‘मिशन इस्तांबूल’ में जाएद के साथ विवेक ओबेराय भी हैं। कोई कसर न रह जाए इसके लिए जाएद ने बाकायदा प्रशिक्षण भी लिया है।

‘मिशन इस्तांबूल’ के अलावा जाएद सुभाष घई की फिल्म ‘युवराज’ में भी नजर आएंगे। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म का हिस्सा बनना ही अपने आप में गौरव की बात है। सलमान खान, अनिल कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और कैटरीना कैफ के साथ काम करने का अनुभव बेजोड़ है।’ इसके अलावा जाएद ‘ब्लू’ में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और अक्षय कुमार हैं।

हालांकि जाएद न्यूकमर्स की बात आने पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हैं, ‘मैं इनसे डरने लगा हूं।’ वे हंसते हुए कहते हैं कि ये सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वैसे भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सभी के लिए बहुत जगह है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: