HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

अगरतला में भी शुरू होगी रेल सेवा

अगरतला.त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में इस माह के अंत तक रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

असम के बाद, त्रिपुरा दूसरा ऐसा पूवरेत्तर राज्य है, जिसकी राजधानी देश के रेलवे मानचित्र पर स्थान बनाएगी।

पूवोत्तर सीमांत रेलवे(एनएफआर)के प्रमुख अभियंता एफ. एस. मीणा ने बताया, ''इस माह की 30 तारीख से अगरतला के लिए रेल सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए एनएफआर पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।''

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसे पहले ही इस रेलवे परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना बता चुके हैं।

त्रिपुरा के परिवहन मंत्री मानिक डे ने बताया, ''हालांकि त्रिपुरा का व्यापारिक केंद्र धर्मनगर 1964 में ही रेलवे के मानचित्र पर आ चुका था, लेकिन अगरतला तक रेलवे लाइन को लाने में चार दशक से भी अधिक का समय लग गया।''

उन्होंने कहा, ''इस परियोजना पर अब तक 8 अरब रुपये की लागत आ चुकी है। इसके अलावा ढलाई और पश्चिमी त्रिपुरा जिलों के लोंगथारी घाटी, बारामूरा और अतरामूरा पहाड़ी क्षेत्र में तीन बड़ी सुरंगें तैयार की गई हैं।'' इनमें 1962 मीटर लंबी लोंगथारी सुरंग,पूर्वी भारत में बनी सबसे बड़ी सुरंग है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: