Business
Dalal Street Dalal Street मुंबई. कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बाद मुद्रास्फीति की दर बढ़ने का साफ असर सोमवार को शेयर बाजार में देखने को मिला। दिन भर के कारोबार के दौरान करीब 700 अंक लुढ़कने के बाद सेंसेक्स आज कुछ अंक कमाकर 15 हजार के आंकड़े के ऊपर बंद हुआ।
शेयर बाजार के राष्ट्रीय सूचकांक निफ्टी ने आज एक दिन में गिरावट का इस साल का रिकॉर्ड बनाया और यह 4500 के स्तर से नीचे चला गया लेकिन दिन भर के कारोबार के बाद यह 4519 के आंकड़े पर बंद हुआ।
अंतत: निफ्टी में आज 107 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 444 अंकों का नुकसान दर्ज किया गया। सेंसेक्स आज 15218 के आंकड़े पर बंद हुआ। बाजार के आज के सत्र के दूसरे अंतराल में बड़ी फार्मा और धातु कंपनियों को खरीददारी का सहारा मिला जिससे सेंसेक्स और निफ्टी ने कुछ अंकों की भरपाई की।
संबंधित खबरें
* सेंसेक्स 600 अंक नीचे गिरा