Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

मोदी की केंद्र को चुनौती राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करे

नई दिल्ली.गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों से केंद्रीय करों का भुगतान नहीं करने की अपनी अपील पर दृढ़ रहते हुए गुृरुवार को केंद्र सरकार को चुनौती दी कि वह उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करे। श्री मोदी ने यह चुनौती कांग्रेस द्वारा उनके एक कथित विवादास्पद बयान के खिलाफ उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग पर दी है।

उनका कहना है कि केंद्र खासतौर पर भाजपा शासित राज्यों के साथ केंद्रीय सहायता देने में पक्षपात बरत रहा है, जिससे दुखी हो उन्हें प्रदेशवासियों से यह अपील करनी पड़ी है।

मुख्यमत्री इस बात से भी खफा हैं कि कांग्रेस के नेता और केंद्रीय मंत्री अक्सर गुजरात आकर यह कहते हैं कि राज्य का विकास केंद्र के पैसे के बल पर हो रहा है, जबकि श्री मोदी वाहवाही लूट रहे हैं और उस पैसे का भी पूरा इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: