Business
Personal Finance Personal Finance मुंबई. भारतीय स्टेट बैंक ने फिलहाल ऋण की ब्याज दरों को यथावत रखने का निर्णय लिया है। बैंक के चीफ फाइनेंशियल आफिसर अशोक मुकुंद के अनुसार बैंक की एसेट लाइबिलिटी समिति (एल्को) ने शुक्रवार की बैठक में ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है।
पहले इस बैठक में ब्याज दर बढ़ाए जाने के संबंध में फैसला लिए जाने की संभावना थी। रिजर्व बैंक द्वारा हाल ही रेपो दर में 0.25% की बढ़ोतरी किए जाने के बाद बैंकिंग हलकों में ऋण की ब्याज दरें बढ़ने की चर्चा काफी जोरों पर है। सूत्रों का कहना है कि 31 मार्च को समाप्त सप्ताह में महंगाई की दर 8.75% होने और तरलता में सख्ती के चलते भारतीय स्टेट बैंक निकट भविष्य में ब्याज दरें बढ़ा सकता है।