HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

‘गृहलक्ष्मी’ यूं बनाए पैसा

मिसेस शर्मा को पिछले कई सालों से उनके पति हर माह एक हजार रुपए देते आ रहे हैं, जिसे वे सहेजती जा रही हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं कि वह इस रकम को कई गुना कर सकती है। वह आमतौर पर घरेलू इस्तेमाल की वस्तुएं खरीद लेती हैं। वह इस बार 20,000 रुपए जोड़ चुकी हैं और अब रकम को कई गुना करना चाहती हैं।

जाहिर-सी बात है इतनी बड़ी रकम घर में रखना खतरनाक है। अगर वह रकम ऐसे ही रखती हैं तो 8 फीसदी मुद्रास्फीति के कारण उनके 20 हजार रुपए का मूल्य अगले साल 18,400 रुपए रह जाएगा। ऐसे में पता करते हैं कि मिसेस शर्मा को क्या करना चाहिए:

1. मिसेस शर्मा के सामने मुख्यत: तीन विकल्प हैं-

पोस्ट आफिस बचत, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) और फिक्स्ड डिपाजिट (एफडी)। इनमें 8 से लेकर 9.5 फीसदी तक का ब्याज मिलता है। मौजूदा मुद्रास्फीति की दर के मद्देनजर ये तीनों निवेश के इतने कारगर माध्यम नहीं हैं, लेकिन इनसे मुद्रास्फीति के प्रभाव को कम जरूर किया जा सकता है।

2. मिसेस शर्मा थोड़ा रिस्क उठाने को तैयार हैं तो उन्हें अधिक रिटर्न भी मिल सकता है। इसके लिए उनके पास मौजूद हैं म्यूचुअल फंड की कई स्कीमें। इनमें डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड, इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) और बैलेंस्ड फंड शामिल हैं, जिनमें उन्हें 20 से 30 फीसदी तक का रिटर्न आसानी से मिल सकता है। म्यूचुअल फड स्कीमों में निवेश से पहले उन्हें पैन कार्ड बनवाना पड़ेगा जो यूटीआई के जरिये बनवाया जा सकता है।

( लेखिका भोपाल स्थित ‘फिन आप्शंस’ से संबद्ध बिजनेस एनालिस्ट हैं। )





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
Pankaj Sharma
Tuesday, 17th Jun 2008, 11:50
This is the best "Investment" policy, I want to sugest you you should invest your money in "metualfund",so you will get good profit in future,
sarita
Saturday, 21st Jun 2008, 11:24
article is useful. Kindly suggest some mutual fund scheme and SIP schemes, for housewife.