सिडनी.
अगर आप रंगीन मूड के हैं और छुट्टियों में कुछ आउटिंग करनण चाहते हैं तो हिमाचल की वादियों और शिमला का वाइल्ड फ्लावर हॉल जरूर जाइएगा। वाइल्डफ्लावर को विश्व का सबसे रोमांटिक स्थल भी कहा जाता है। ‘लाइफ बुक्स’ ने अपनी सूची में इससे पहले पायदान पर रखा है। आइए आपको मिलवाते हैं दुनिया के सबसे रोमांटिक जगहों से। प्रेमीयुगल के मूड के आधार पर ही यह लिस्ट बनाई गई है ैव एकांत स्थल की खोज में रहते हैं।
जहां वे आराम से प्रेम की बातें कर सकें और भागमभग की दुनिया से दूर कुछ समय गुजार सकें। ऐसे में ‘लाइफ बुक्स’ ऐसे स्थानों को ध्यान में रखते हुए विश्व के कुछ सबसे सुंदर, मनमोहक और रोमांटिक स्थलों की सूची जारी की है।
1. वाइल्ड फ्लावर हाल-भारत
यह स्थल शिमला से 45 मिनट की दूरी पर समुद्र तल से 2500 मी. की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र शांत व रमणीय है और पर्यटन की दृष्टि से सर्वथा उपयुक्त है। यहांके स्पा रिजोर्ट विश्वभर में प्रसिद्ध हैं। शायद इसलिए ‘लाइफ बुक्स’ ने इस स्थान को अपनी सूची में पहले पायदान पर रखा है।
2. द कैमराग-फ्रांस
सूची में दूसरे स्थान पर द कैमराग फ्रांस को जगह दी गई है। यह स्थल रोह्न् नदी के किनारे बसा शांतप्रिय स्थल प्रेमी युगलों का मनपसंदीदा स्थान माना जाता है। मध्यकालीन यूरोपीय स्थापत्य कला व बेहतरीन कैंथर्डिल चर्च का आप यहां पर बेहतरीन नजारा ले सकते हैं।
3. क्योटो-जापान
जापान का क्योटो सूची में तीसरे स्थान पर काबिज है । यहां पर 2000 बौद्ध मंदिर व जापान के शिंटो गुरुका पवित्र स्मारक हैं। अन्य भव्य स्थल इसे सूची में शामिल करने के लिए बाध्य करती हैं।
4. द सिन्कू टेरे-इटली
उत्तरी इटली से 18 किलोमीटर दूर स्थित यह पर्वतीय तटीय क्षेत्र हृदय को मोहने वाला है। पर्वतों व अंगूर के बागों के बीच यहां सूर्यास्त व सूर्योदय के अदभुत दृश्य के साक्षी बन सकते हैं।
5. मोनट्रियल-कनाडा
दंतकथाओं के नाम से प्रसिद्ध कनाडा का यह शहर परिलोक की तरह है, जहां दिन व रात दोनों दैवीय लगते हैं। बैसिल्का के नोर्टे डैम को देखना रोमांचक होता है। यह पांचवे नंबर पर है। स्थान बनाने में कामयाब रहा है।
6. ब्रूसेल्स बेल्जियम
सूची में छठे स्थान पर ब्रूसेल्स बेल्जियम है यहां पर गोल गोल पत्थरों से निर्मित लंबी सड़क देखने योग्य है और छोटी-छोटी दुकानें हैं जहां पर आप चाकलेट, पेस्ट्री, और अदभुत वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। यहां के महलनुमा होटल आपको राजशाही जीवन यापन करने के लिए बाध्य करेंगे।
7. सेंट लूसिया, कैरेबियन
ज्वालामुखी द्वीप पर बसा सेंट लूसिया, कैरेबियन सूची में सातवें स्थान पर है। यह क्षेत्र चारों तरफ पर्वतों से घिरा है और प्राकृतिक वनसंपदाओं से धनी है। इसके अलावा सूची में कैलिफोर्निया का ‘नपा वैली’ 8वें, वाशिंगटन का ‘द इन एट लिटील ’ 9वें और न्यूजीलैंड का ‘लेक वनाका’ 10वे स्थान पर काबिज है।