HomeBusinessCorporate Corporate

अमूल का कारोबार 50 अरब के पार

नई दिल्ली.amul अमूल के नाम से विख्यात गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड अपना कारोबार 50 अरब के पार पहुंचा दिया है। अमूल ने 31 मार्च 2008 को समाप्त वित्त वर्ष में पांच हजार 255 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करके एक बहुत बड़ा इजाफा हासिल किया है।

अमूल ने अपने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वित्त वर्ष के आकंड़ों में लगभग 22.9 फीसदी का इजाफा किया है। जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2006-07 में चार हजार 277 करोड़ रुपये का कारोबार प्राप्त करने में सफल रहा था। इस प्रकार से देखा जाय तो अमूल एक अरब डालर का कारोबार करने वाली देश की पहली सहकारिता सोसाइटी बन गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: