जालंधर.
गुरु तेग बहादुर नगर में मंगलवार संदिग्ध हालात में बसपा के आगामी लोकसभा जालंधर सीट के घोषित उम्मीदवार सुरजीत सिंह के हाथ से चली गोली से उसी का इंजीनियर बेटा संदीप सिंह जख्मी हो गया।
गोली दाएं बाजू को छूते हुए पेट को चीरते हुए निकल गई। पुलिस ने बताया कि सुरजीत का कहना है कि गोली सुबह रिवाल्वर की सफाई के दौरान अचानक चली थी। पुलिस संदीप के होश में आने के बाद बयान लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी।
सुबह हुई घटना
रिटायर्ड डीएफओ सुरजीत सिंह ने कहा कि सुबह करीब सवा आठ बजे लॉन में बैठकर बाप-बेटा चाय पी रहे थे। इस दौरान जब वह अपनी लाइसैंसी रिवाल्वर को साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई, जो उसके बेटे को लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।