bhaskar Web English
HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

जर्मनी में है आतंकियों का आका

(जगराओं) लुधियानापंजाब में अमन व कानून व्यवस्था भंग करने की आतंकवादियों की साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई। लुधियाना देहाती पुलिस ने दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाब में सक्रिय इस आतंकवादी गुट को सारी सहायता और डायरेक्शन जर्मनी के हैम्बर्ग में बैठे गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा से मिल रही है। गिरफ्तार आतंकियों से साढ़े चौबीस किलो विस्फोटक, 25 डैटोनेटर, टाइमर और तारें बरामद हुई हैं। बरामद हुई सामग्री में 195 जिलेटिन छड़ें भी हैं। आतंकवादियों ने खुलासा किया कि उनकी साजिश बाबा प्यारा सिंह भनियारावाला और डेरा सच्च सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिटाने सहित राज्य के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विस्फोट करने की थी। आईजी संजीव कालड़ा का कहना है कि पंजाब में इतनी बड़ी मात्रा में जिलेटिन छड़ों की बरामदगी अपनी तरह की पहली रिकवरी है।

जिलेटिन आरडीएक्स जैसा ही खतरनाक है। बरामद विस्फोटक पर सुपर पॉवर-90 सोलर एक्सप्लोसिव लिमिटेड, गांव चकदो बाजार, जिला नागपुर की मोहर लगी है। इसी तरह बरामद डैटोनेटर आंध्र प्रदेश के जिला नालगोंडा के वाडागिरी गुट्टा मंडल के गांव पैदाकंडूकुर से आए हैं। बरामद विस्फोटक कमर्शियल विस्फोटक हैं और यह नहरें, सुरंगे खोदने व पहाड़ तोड़ने में इस्तेमाल होते हैं।

आईजी के मुताबिक पुलिस को सूचना थी कि आतंकवादी विस्फोटकों सहित इस राह से गुजरने वाले हैं। सूचना पर मोटरसाइकिल सवार उक्त दोनों आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया और उसने विस्फोटक बरामद कर लिए । प्रैस कांफ्रेंस में डीआईजी ईश्वर सिंह, एसएसपी लुधियाना देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसपी (डिटैक्टिव) प्रीतम सिंह भी मौजूद थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: