HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

रोपड़ में 6.50 लाख उड़ाए

रोपड़. शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार से दिनदहाड़े दो मोटरसाईकल सवार स्कूटर की डिग्गी से साढ़े छह लाख रुपए निकालकर रफूचक्कर हो गए। जिस स्कूटर की डिग्गी से यह राशि निकाली गई उसका मालिक टाइपिस्ट की दुकान पर अष्टाम खरीदने गया था। घटना बुधवार दोपहर पौने तीन बजे की है।

पीड़ित बलजीत सिंह निवासी मलिकपुर ने बताया कि वह रोपड़ थर्मल प्लांट में फायर ब्रिगेड मुलाजिम है। उसने यह राशि मकान खरीदने के लिए बैंक से निकलवाई थी। मुख्य बाजार स्थित जगोता दी हट्टी के पास स्कूटर खड़ा कर वह अष्टाम खरीदने गया था।

इतने में दो युवक डिग्गी में से बैग लेकर भाग गए। बाद में पता चला कि उनका एक अन्य साथी वैस्पा स्कूटर पर सवार था। बलजीत सिंह ने बताया कि उसने युवकों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।

आज ही करवानी थी रजिस्ट्री
बलजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही उसने गांव थली कलां में गुरदीप कौर के साथ मकान का सौदा किया था। बुधवार को रजिस्ट्री थी। वह स्कूटर पर अपने साथी अमरजीत सिंह निवासी बेगमपुरा के साथ आया था। जबकि उसका एक साथी सरदार मुहम्मद भी जगोते दी हट्टी पर पहुंचा था। बलजीत के साथियों अमरजीत सिंह व सरदार मुहम्मद ने बताया कि दोनों लड़के पलक झपकते ही काम कर गए।

>> यह लूट नहीं चोरी का मामला है। पुलिस गहराई तफ्तीश कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
गौतम सिंगल, डीएसपी (आर) रोपड़

चोरों ने दो लाख, जेवर उड़ाए
कादियां. यहां चोरों ने बुधवार दिनदहाड़े एक दुकानदार के घर से करीब दो लाख रुपए, दो तोले सोना, आधा किलो चांदी और दो मोबाइल पर हाथ साफ किया। मनियारी की दुकान करने वाले मोहल्ला धर्मपुरा निवासी विजय कुमार विज ने बताया कि दोपहर को उसकी पत्नी तथा पुत्रवधू एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने गई थीं। जब वह शाम छह बजे वापस आईं तो देखा कि गली का दरवाजा खुला हुआ था। उन्हें बेसमैंट में बनी हुई तिजोरी के ताले टूटे मिले, सारा सामान बिखरा हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: