HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

लव गुरु से नाराज

कल शुक्रवार को रीलिज हो रही पैरामाउंट पिक्चर के बैनर तले बनीं अग्रेंजी फिल्म लव गुरु विवाद में आ गई है। विश्व के विभिन्न भागों में रह रहे हिन्दुओं की धार्मिक भावनाएं इस फिल्म से आहत हो रहीं है और तमाम हिंदू संगठनों ने इसके प्रदर्शन का विरोध शुरु कर दिया है ।

भास्कर डॉट कॉम को भी लंदन के हिन्दू समुदाय के लीडर राजन जेड ने एक ईमेल करके बताया है कि लव गुरु फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म में हिन्दु आस्थाओं से खिलवाड़ करने का प्रयास किया है। अपने इस ईमेल में राजन जेड ने पैरामाउंट पर आरोप लगाया है कि वे इस तरह से व्यवहार कर रहे है मानों हिन्दुओं की भावनाओं की कोई कद्र नहीं है। वे यह भूल गए है कि हिन्दू धर्म विश्व के सबसे पुराने धर्मो मे से एक और विश्व में तीसरा स्थान रखता है।

हिन्द धर्म में गुरुओं ने अनेक महान दार्शनिक विचार दिए है लेकिन इस फिल्म के टैलर को देखकर तो ऐसा लगता है कि कामेडी के बहाने हिन्दू धर्म गुरुओं का अपमान करने का प्रयास किया गया है ।

क्या है फिल्म में

लव गुरु फिल्म के मुख्य नायक माइक मार्यस है। जो फिल्म में लवगुरु बने है। इस फिल्म की कहानी में वे लोगों के वैवाहिक जीवन के झगड़े सुलझाने का प्रयास करते है ।

क्यों नाराज है हिन्दू समुदाय

गुरु के वेस में वे जिस तरह से वे तिलक लगाते है, केसरिया कपड़े पहनते है, और जिस तरह से माला पहनते है वह सबकुछ भारतीय गुरु से मेल खाता है । लेकिन फिल्म में जो उनका चरित्र है वह ठीक विपरीत है और जो भारतीय गुरुओं की छवि से मेल नहीं खाता है। बस यहीं से विवाद पैदा हो गया है।

क्या कहता है पैरामाउंट

पैरामाउंट का कहना है कि इस फिल्म में किसी धर्म को लक्ष्य नहीं बनाया गया है और ना ही यह किसी धर्म का प्रतिबिंब है। यह एक काल्पनिक धर्म पर आधारित है।

पैरामांउट ने इस फिल्म के माध्यम से करोड़ो हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ किया है और इसके लिए उनकों सार्वजनिक रुप से माफी मांगनी चाहिए और हिन्दुओं के साथ बैठकर सर्वस्वीकार समाधान की तलाश करना चाहिए। राजन जेड , हिंदू लीडर यूके





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
kamlesh kumar sahu
Friday, 20th Jun 2008, 10:50
Paramount pictures has no right to do such absurd things. The generosity of hindus is their strength and should not be taken as their weakness. I will not see such movie if it is screened here in sendai, Japan.
TIGER
Saturday, 28th Jun 2008, 16:19
THERE ARE LOTS OF PROBLEM IN INDIA , IT WILL BE BETTER FOR ALL INDIAN THEY PAY THEIR ATTENTION TOWARDS THEIR . OTHER WISE NO HOPE FOR IMPROVEMENT OF INDIAN LIFE.
sanwarya
Wednesday, 2nd Jul 2008, 22:32
is fielam ko bharat desh mai rok lagana chahie yaha desh ke yuva ko bhatkana ka kam kare karege
रिजवान
Thursday, 3rd Jul 2008, 1:49
हमारे देश में किसी एक प्रकार के गुरुवेश तो होते नहीं कुछ नंगधड़ंग होते है, तो कुछ विभिन्न रंग के कपड़े पहनते हैं. क्या आपने हिन्दी फिल्म शान नहीं देखी, अमिताभ और ऋषि कपूर ने तो संयासी भेस में लोगों को ठगने का जो अभिनय किया है क्या वह निंदनीय नहीं?