HomeBusinessCorporate Corporate

एक घंटे में दस हजार मोबाइल

नई दिल्ली. देश में मोबाइल क्रांति की गति इतनी तेज हो गई है कि एक घंटे में तकरीबन 10,000 मोबाइल फोन बिक रहे हैं। देश में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर तैयार आईडीसी इंडिया की रिपोर्ट में बताया है अप्रैल 2007 से मार्च 2008 के बीच देश में तकरीबन 850 लाख हैंड सेट्स आयात किए गए, जबकि इससे पिछले साल यह संख्या 660 लाख थी। वर्ष दर वर्ष आधार पर मोबाइल सेट्स की आयात संख्या में 29 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

हर घंटे इतनी बिक्री!
आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2008 की अंतिम तिमाही में देश में 223 लाख मोबाइल सेट्स आयात किए गए। इस आधार पर हर घंटे यहां तकरीबन 10,000 सेटों की बिक्री होने की बात की पुष्टि होती है।

बढ़ा आयात
अवधि संख्या
जनवरी-मार्च 2006-07 179 लाख
जनवरी-मार्च 2007-08 223 लाख
वृद्धि 24.4 फीसदी

महंगे सेट भी बिक रहे धड़ल्ले से
लो एंट्री हैंड सेट ही नहीं देश में ईडीजीई व डब्ल्यूसीडीएमए संचालित सेट भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। वित्त वर्ष 2007 की तुलना में वित्त वर्ष 2008 में इनकी आयात संख्या में भारी इजाफा दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
SANDEEP SAIN
Saturday, 21st Jun 2008, 14:10
yeh ajj ke yug ki mobile kranti hai jise koi rok nahi sakta