HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

आमने-सामने टेलीवुड के महिला और पुरुष कलाकार

मुंबई. tellywood छोटे परदे पर ‘नच बलिये’, ‘कॉमेडी सर्कस’ जैसे कार्यक्रमों से नया फारमैट शुरु करने वाला चैनल स्टार वन अब ‘जरा नच के दिखा’ नामक डांस शो शुरू करने जा रहा है जिसमें छोटे परदे के आठ अभिनेताओं और आठ अभिनेत्रियों वाली दो टीमें आमने-सामने होंगी।

स्टार वन के रवि मेनन ने बताया कि चैनल ने दर्शकों को हमेशा कुछ नया और अनूठा देने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए अब ‘जरा नचके दिखा’ नामक शो पेश करने की योजना बनायी है। इसमें छोटे परदे के आठ अभिनेताओं और आठ अभिनेत्रियों के दो ग्रुप बनाये गए हैं। इसमें सभी जोड़ियों में नहीं, बल्कि सोलो परफार्म करेंगे और इन दोनों में से कोई एक ग्रुप जीतेगा।

सप्ताह में दो बार प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में बाल कलाकार स्वीनी खरे और अमेय पांडच्या भी दिखेंगे। लड़कियों के ग्रुप में दिलनाज पॉल, करिश्मा तन्ना,मानिनी डे, नारायणी शास्त्री, मौनी रॉय, रुपाली गांगुली, जेनिफर विंसेट और स्वीनी खरे होंगी, जबकि लड़कों के ग्रुप में अली असगर, बख्तियार इरानी, गौरव चोपड़ा, मनीष गोयल, चैतन्य चौधरी, अमित टंडन, विकास सेठी और अमेय पांडच्या होंगे।

अली असगर पहली बार किसी डांस पर आधारित रियालिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि लड़के लड़कियों पर भारी पड़ेंगे, जबकि दिलनाज को लगता है कि लड़कों से ज्यादा अच्छा लड़कियां नाचती हैं इसलिए उनका ग्रुप ही जीतेगा। इससे लगता है कि शो शुरू होने से पहले ही कहीं ये दोनों ग्रुप आपस में भिड़ ना जायें।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: