Manoranjan
Movie Masala Movie Masala मुंबई.
संजय दत्त के साथ ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ में सर्किट के रूप में दर्शकों में अपनी छाप छोड़ चुके अरशद वारसी अब नसीरुद्दीन शाह के साथ नजर आयेंगे। विशाल भारद्वाज ने बतौर निर्माता अपनी नई फिल्म ‘इश्किया’ के लिए इन दोनों को साइन किया है। अरशद ने इसके पहले नसीरुद्दीन के साथ ‘मुझे मेरी बीवी से बचाओ’ में काम किया था। ‘इश्किया’ में नसीर और अरशद मामा-भांजे के किरदार में होंगे। फिल्म की नायिका विद्या बालन होंगी।
इस फिल्म का निर्देशन विशाल के सहायक रह चुके अभिषेक चौबे करेंगे। अभिषेक ने विशाल के साथ ‘ओमकारा’ का लेखन किया था। ‘इश्किया’ की कहानी के बारे में अरशद ने बताया कि विद्या बालन इन दोनों के साथ गेम खेलती है। इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी चलती है।
बकौल नसीरुद्दीन,‘मैंने विशाल के साथ ‘मकबूल’ और ‘ओमकारा’ में काम किया था। विशाल के काम करने का तरीका मुझे बेहद पसंद है। ‘इश्किया’ में मैं मुख्य किरदार निभाने जा रहा हूं। फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है जिसकी वजह से मैं इसमें काम कर रहा हूं।’