Manoranjan
Telly Talk Telly Talk मुंबई.
जी टीवी के डांस बेस्ड शो ‘एक से बढ़कर एक’ में जज बने नृत्य व फिल्म निर्देशक अहमद खान मानते हैं कि रियालिटी शो में प्रांत के आधार पर वोट मांगना गलत है। इससे देश में प्रांतवाद को बढ़ावा मिल सकता है। अहमद कहते हैं कि उन्हें कई रियालिटी शो में प्रतियोगी और जज बनने के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ इसी शो का जज बनना मंजूर किया।
प्रतियोगियों द्वारा वोट मांगे जाने की प्रक्रिया के बारे में अहमद का कहना है कि रियालिटी शो में जो प्रतियोगी इलाके के नाम पर वोट मांगता है, वह दरअसल वहां के लोगों को भावनात्मक रूप से ठगने का काम करता है, जो गलत है। खान का मानना है कि दर्शकों को प्रांत के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतियोगी का परफॉर्मन्स देख कर वोट देना चाहिए।