HomeSportsOther Sports Other Sports

सानिया का पहला मुकाबला कैटलिना से

लंदन कलाई की चोट ठीक होने के बाद कोर्ट पर लौटीं भारतीय टेनिस परी सानिया मिर्जा सोमवार से यहां होने वाले वबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले राउंड में कोलंबिया की कैटलिना कास्तोनो के खिलाफ उतरेंगी। सानिया ने कुछ अरसे पहले ही अमेरिका में अपनी कलाई का आपरेशन कराया था और इस वजह से वह फ्रेंच ओपन में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

वह पिछले हफ्त हालैंड में दूसरे राउंड में हार गई थीं। लेकिन विश्व में ३२वें नंबर की सानिया को ¨वबलडन के पहले राउंड में अपनी गैरवरीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई खास परेशानी नहीं होनी चाहिए। वह अगर इस मैच को जीत लेती हैं तो दूसरे राउंड में जर्मनी की माíटना म्यूलर या स्पेन की मारिया जोस माíटनेज सांचेज के खिलाफ उतरेगी।

युगल में १३वीं वरीयताप्राप्त सानिया और अमेरिका की बेथानी माटेक का पहला मुकाबला ब्रिटेन की जोड़ी एलेना बेलटाया और नाओमी कैवेडे से होगा। पुरुष युगल में चौथी वरीयताप्राप्त भारत के महेश भूपति और बहामा के मार्क नोल्स को जर्मनी के फिलिप पेत्शनर और आस्ट्रिया के एलेक्जेंडर पेया के खिलाफ उतरना है। नौवीं वरीयताप्राप्त भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास द्लोही का पहला मैच ब्रिटेन के जेम्स आकलैंड और जेमी डेलगाडो के खिलाफ होगा।

इस बीच विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी रोजर फेडरर अपने लगातार छठे ¨वबलडन खिताब के लिए अभियान की शुरुआत स्लोवाकिया के डोमिनिक हर्बाटी के विरुद्ध मैच से करेंगे। पिछली महिला चैंपियन वीनस विलियम्स को कैवेडे के खिलाफ उतरना है। शीर्ष वरीयताप्राप्त एना इवानोविच अपने शुरुआती मैच में रोसाना डी लास रियोस से भिडें़गी।

पुरुषों में दूसरी वरीयताप्राप्त राफेल नडाल के खिलाफ आंद्रियस बेक होंगे। तीसरी वरीयताप्राप्त नोवाक जोकोविच का पहला मैच जर्मनी के माइकल बेरर से होना है। महिलाओं में दूसरी वरीयताप्राप्त सíबया की जेलेना जंकोविचक के सामने ओल्गा सावचुक होंगी। तीसरी वरीयताप्राप्त मारिया शारापोवा को भी क्वालिफायर स्टीफानी फोरेज के रूप में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है। जंकोविचक, शारापोवा और वीनस तीनों ड्रा के निचले हाफ में हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: