HomeHealth Health

गंजापन : घबराएं नहीं

व्यक्ति की खूबसूरती में उसके केश अहम रोल अदा करते हैं। जुल्फों के बिना सौंदर्य की परिभाषा ही शायद खतरे में पड़ जाये। लेकिन वास्तविक जिंदगी में कई बार लोगों को खूबसूरती की इस नियामत से महरूम भी होना पड़ जाता है। यह स्थिति व्यक्तिगत रूप से किसी के लिए भी बेहद तकलीफदेह साबित होती है। लेकिन अब गंजेपन का उपचार भी मौजूद होने के चलते इस तकलीफ से छुटकारा पाया जा सकता है।

इंसान की खोपड़ी पर औसतन एक लाख से लेकर डेढ़ लाख तक बाल होते हैं और ये खोपड़ी की त्वचा के अंदर स्थित फॉलिकल नामक गं्रथीनुमा संरचना से विकसित होते हैं।

सिर के करीब 90 प्रतिशत बाल हमेशा करीब 4-5 साल तक बढ़ते रहते हैं और उसके बाद 2 से 4 महीने तक निष्क्रिय अवस्था में रहते हैं। इस अवधि के समापन के साथ ही ये पुराने केश झड़ जाते हैं और उनकी जगह नये बाल ले लेते हैं। सामान्यत: 50 से 150 बाल हर रोज झड़ते हैं। इसलिए सामान्यरूप से बाल झड़ने पर आपको चिंतित नहीं होना चाहिए।

गंजापन क्या है?

गंजापन को एलोपेसिया भी कहते हैं। जब असामान्य रूप से बहुत तेजी से बाल झड़ने लगते हैं तो नये बाल उतनी तेजी से नहीं उग पाते या फिर वे पहले के बाल से अधिक पतले या कमजोर उगते हैं। इसके चलते बालों का कम होना या कम घना होना शुरू हो जाता है और ऐसी हालत में सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि यह स्थिति गंजेपन की ओर जाती है।

गंजेपन के प्रकार

1. एंड्रोजेनिक एलोपेसिया - यह सर्वाधिक आम है और महिलाओ से ज्यादा पुरुषों को होता है। इसीलिए इसे पुरुषों का गंजापन भी कहा जाता है। यह स्थायी किस्म का गंजापन है और एक खास ढंग से खोपड़ी पर उभरता है। यह कनपटी और सिर के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर पीछे की ओर बढ़ता है। यह जवानी के बाद किसी भी उम्र में शरू हो सकता है और व्यक्ति को आंशिक रूप से या पूरी तरह गंजा कर सकता है। इस किस्म के गंजेपन के लिए मुख्यत: टेस्टोस्टेरॉन नामक हारमोन संबंधी बदलाव और आनुवंशिकता जिम्मेदार होती है।

2. एलोपेसिया एरीटा - इसमें सिर के अलग-अलग हिस्सोंे में जहां-तहां के बाल गिर जाते हैं, जिससे सिर पर गंजेपन का ‘पैच’ लगा सा दिखता है। इसकी वजह अब तक अनजानी है, पर माना जाता है कि यह शरीर की रोगप्रतिरोधी शक्ति कम होने के कारण होता है।

3. ट्रैक्शन एलोपेसिया - यह लंबे समय तक एक ही ढंग से बाल के खिंचे रहने के कारण होता है। जैसे, कोई खास तरह से हेयरस्टाइल या चोटी रखना। लेकिन हेयरस्टाइल बदल देने यानी बाल के खिंचाव को खत्म कर देने के बाद इसमें बालों का झड़ना रुक जाता है।

गंजापन की किन वजहों से होता हैं?

आनुवंशिक कारणों या उम्र बढ़ने से

हारमोन में परिवर्तन से

गंभीर रूप से बीमार पड़ने या बुखार होने से

किसी खास चिकित्सीय कारण, जैसे कैंसर केमोथेरेपी या अत्यधिक विटामिन ए की वजह से

भावनात्मक या शारीरिक तनाव की वजह से

एक खास ढंग से बाल को लंबे समय तक खींचे रखने से भी बाल कम होते हैं।

हेयर ट्रीटमेंट

डॉक्टर सबसे पहले यह पूछते हैं कि क्या परिवार में पहले किसी कोई गंजेपन का शिकार रहा है? वह आपके कुछ बालों की माइक्रोस्कोप से जांच या फिर खोपड़ी की त्वचा में किसी किस्म की टूट-फूट की जांच भी कर सकता है। इसके अलावा, वह संबंधित व्यक्ति के खान-पान, केश संवारने के तरीकों, हाल में खायी गई दवाओं और हालिया बीमारियों के बारे में भी पूछताछ कर सकता है। कुछ मामलोें में डॉक्टर रक्त जांच या स्किन बायोप्सी कराने की बात भी कह सकते हैं।

उपचार के प्रकार

1. हेयर ट्रांसप्लांटेशन -

इसके तहत सिर के उन हिस्सों, जहां बाल अब भी सामान्य रूप से उग रहे होते है, से केश-ग्रंथियां लेकर उन्हें गंजेपन से प्रभावित हिस्सों में ट्रांसप्लांट किया जाता है। इसमें त्वचा संबंधी संक्रमण का खतरा बहुत कम होता है और उन हिस्सों में कोई नुकसान होने की संभावना कम होती है जहां से केश-ग्रंथियां ली जाती है।

2. दवाओं के इस्तेमाल से -

माइनोक्सिडिल नामक दवा का इस्तेमाल कम बाल वाले हिस्सों पर रोज करने से बाल गिरना रुक जाता है तथा नये बाल उगने लगते हैं। यह दवा रक्त वाहिनियों को सशक्त बनाती है जिससे प्रभावित हिस्सों में रक्तसंचार और हारमोन की आपूर्ति बढ़ जाती है और बाल गिरना बंद हो जाता है। एक और फाइनस्टराइड नामक दवा की एक टेबलेट रोज लेने से बालों का गिरना रुक जाता है तथा कई मामलों में नये बाल भी उगने लगते हैं।

ये दवाएं बालों का गिरना कम तो कर सकती हैं पर अधिकांश मामलों में देखा गया है कि दवाएं लेना बंद कर देने से नये उगे बाल पुन: झड़ जाते हैं। इनसे खोपड़ी खुजलाने जैसे कुछ साइड इफेक्ट होना भी आम बात है।

इनके अलावा, कोर्टिकोस्टराइड नामक एक इंजेक् शन भी है जो एलोपेसिया एरीटा के मामले में खोपड़ी की त्वचा में दी जाती है। यह उपचार आम तौर पर हर महीने दोहराया जाता है। कई बार डॉक्टर एलोपेसिया एरीटा के चलते अत्यधिक बाल गिरने पर कोर्टिकोस्टराइड टेबलेट खाने की सलाह भी देते हैं।

3. कॉस्मेटिक उपचार

सिंथेटिक केश - गंजेपन से प्रभावित हिस्से को ढंकने के लिए विशेष रूप से निर्मित बालों का प्रयोग किया जा सकता है। यहां ध्यान देने की बात यह है कि इन बालों के नीचे की खोपड़ी को नियमित रूप से धोते रहना जरूरी है, इसमें किसी किस्म की कोताही नहींे बरती जानी चाहिए। एक और तरीका है कृत्रिम बालों की बुनाई कराना, जिसके तहत मौजूदा बालों के साथ कृत्रिम केशों की बुनाई की जाती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ravi shankar hathiwal
Monday, 14th Jul 2008, 23:22
my age is 24 yrs and i`m having baldness for 4-5 yrs i`m very tense for this plz tell me about the full detail about hair transplantaion where i can do hair transplant n how much expanxe will come?
Balbir Soni
Tuesday, 29th Jul 2008, 17:03
Dear Sir, Kindly do a favour by giving address of the said person for getting the medicine to regain the hair. As I have stated the hair problem after jaundice. Kindly suggest and give the address to get the medicine. Regards, Balbir Soni Chandigarh
ashok kumar
Wednesday, 30th Jul 2008, 17:35
Sir, I am 35 year old. My Nana's is baldness. I am also baldness. please tell me my problem. How much expanxe in hair transplantation.
soni
Friday, 1st Aug 2008, 9:17
good news
manzar
Saturday, 9th Aug 2008, 11:40
kaafi badi samasya hai ye niwaran jaruri hai
surur ahmed
Wednesday, 13th Aug 2008, 2:21
mr. surur my age is 30years and iamhavingbaldness for 4-5 yrs please tell memy problem ,how much expenses in hair transplanation, ilive in jaipur, plz write me jaipur address of transplanation,
sunil kashyap
Friday, 22nd Aug 2008, 18:02
i hope your medicine will helpfull for my hair fall problem. thanking you
narendra koli
Saturday, 23rd Aug 2008, 7:09
nohair falls iwant ime
Ripunjay Kumar Ranjan
Sunday, 24th Aug 2008, 8:07
इस लेख में बालों की समस्यों के बारे में बहुत कम जानकारी दी गई है। कृपया बालों के समस्यों के बारे में और अधिक विस्तृत जानकारी दें।
anand
Wednesday, 27th Aug 2008, 9:57
Best For Me
shankar daga
Tuesday, 2nd Sep 2008, 22:14
iam 27 year's old ihave hair fall problem last 2year's but last 2-3month very heavy hfall iam uasing menoxidil(peliocarp)hair oil(last1year)but hair fall not stop plz give me good advise stope hair fall iam very tensiv so send me good advise ok
abhi
Saturday, 6th Sep 2008, 13:07
having baldness for 4-5 years, pls.tell me the way to get natural hair, expenses and suggest a nice doctor.
mukesh kumar gupta
Thursday, 11th Sep 2008, 12:17
sir i m a 27 yrs old boy. i m an advocat practising in jaipur.sir i want to know a doctor name of hair treatment who practising in jaipur. plz suggest me a good doctor
ajay tripathi
Sunday, 14th Sep 2008, 16:16
good
rameshbhai d thakkar
Monday, 15th Sep 2008, 15:16
plese inform to me for body weakness treatment with medicine name your helth topic naration system good
mohd amjad
Saturday, 27th Sep 2008, 4:58
sir ye hair transplanteson me kitna kharcha aata hai or iske clinic ya hospital kaha hai please iske bare me vistar se jankari de aapka ye hair ke bare me articale bahut accha laga thanks
shriramsharma
Monday, 29th Sep 2008, 9:19
my hair is fall very rapidly . i was meet the doctor but no solution . plz tell me some solution on id
JEETU
Thursday, 9th Oct 2008, 12:58
thanks for thease word
jeetender kumar soni
Thursday, 9th Oct 2008, 12:59
u write a very good talking ..i can understanding
dr.kamak
Thursday, 9th Oct 2008, 18:33
you eat aamlki rasayan powder delly.