HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

देश में आ रहे हैं जाली नोट

जालंधरभारतीय रिजर्व बैंक की तमाम कोशिशों के बावजूद हवाला एजेंटों की बदौलत देश के बाजार में जाली नोटों का पहुंचना जारी है। ये एजेंट असली नोटों के साथ जाली नोटों को मिलाकर लोगों को भुगतान कर रहे हैं।

इसका खुलासा बैंकों में जमा होने वाली राशि से हो रहा है। इसे देखते हुए रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 1000 व 500 के नोटों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

बीते कुछ वर्षो में पकड़े गए अधिकतर हवाला कारोबारियों के पास जाली नोट बरामद हुए हैं। राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) ने हाल ही में दिल्ली से पकड़े गए पुलिसकर्मी रचन सिंह से 12 लाख रुपए बरामद किए थे। इनमें बड़ी संख्या में जाली नोट शामिल थे। डीआरआई के संयुक्त निदेशक धीरज रस्तोगी ने बताया कि इन नोटों की औपचारिक तौर से बैंक अधिकारियों से पड़ताल करवाकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

कार्रवाई पर छाई खामोशी :

हवाला का धंधा करने वालों के खिलाफ केंद्र सरकार के राजस्व विभाग की विभिन्न एजेंसियों व पुलिस को कार्रवाई का अधिकार है, लेकिन विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून (फेमा) के कड़े प्रावधानों के कारण अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते हैं।

ड्रग तस्करी में भी जाली करंसी

सरहद पार से भारत में होने वाली मादकपदार्थो की तस्करी में भी जाली नोटों का इस्तेमाल हो रहा है। हेरोइन आदि मादक पदार्थों के विदेश पहुंचने के बाद ड्रग डीलर हवाला के जरिए सप्लायर को भुगतान करते हैं।

हवाला का पेमेंट लेते समय लोग कैश गिनने की बजाय उसे ठिकाने लगाने की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। संभव है इस बात का हवाला एजेंट लाभ उठा रहे हों। -

बीसी महे, रिटायर्ड कमिश्नर, प्रवर्तन निदेशालय, जालंधर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: