bhaskar Web English
HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

मुंबई : सिख समुदाय आपे से बाहर हुआ

मुंबई.कल रात मुंबई के मुलुंड इलाके में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत के बाद सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। आज सुबह मुंबई के मुलुंड इलाके में सिखों ने डेरामुखी बाबा राम रहीम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरु कर दिया है।

प्रारंभ में तो यह आंदोलन शांत तरीके से शुरु हुआ लेकिन अब हिंसक रुप ले चुका है और आंदोलनकारियों ने मुंबई के मुलुंड इलाके में लोकल ट्रेन व्यवस्था को ठप्प कराने का प्रयास किया है । आंदोलनकारियों में पुरुषों के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है।

बस और ट्रेन पर पत्थरबाजी

सिखों ने लोकल ट्रेनों पर जमकर पत्थरबाजी की है और मुंबई रेलवे मार्ग को भी प्रभावित किया है । कुल मिलाकर सिख समुदाय ने बाबा राम रहीम के प्रति अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मुंबई की यातायात व्यवस्था को ठप्प कर दिया है ।

क्या है मामला

कल मुंबई के मुलुंड इलाके में बाबा राम रहीम के काफिले का जब कुछ सिख विरोघ कर रहे थे तो बाबा के सुरक्षागार्ड के द्वारा की गई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी । जिसके बाद कल पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया था । घटना के बाद से ही सिखों में रोष व्याप्त है और आज सुबह होने के साथ ही इसमें और तेजी आई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: