HomeManoranjanTelly Talk Telly Talk

‘झूठा कहीं का’ बोलेगा सच

मुंबई.डीडी-1 पर हर सोमवार की रात 9.00 बजे प्रसारित हो रहे कॉमेडी सीरियल ‘झूठा कहीं का’ में एक जबर्दस्त मोड़ आने वाला है। हर किसी से हर बात पर प्योर झूठ बोलने वाला हैरी (आसिफ़ शेख) अब सच बोलना शुरू करेगा। सीरियल की सक्सेस पार्टी में इसके निर्देशक राज एन. सिप्पी से हुई बातचीत के अनुसार, हैरी इस सीरियल का प्रमुख किरदार है, जो झूठ बोलने का इतना आदी है कि अपनी पत्नी पारुल (सोनिया रक्कर) और नन्हे बेटे से भी कभी सच नहीं बोलता।

पेशे से सेल्स एक्Êिाक्यूटिव हैरी अपने परिवार से लेकर अपने बॉस और सहकर्मियों तक से झूठ बोलने के कारण एक के बाद एक मुसीबत में फंसता जाता है और झूठ बोलकर ही मुसीबत से बाहर भी निकलता है। आखिर डैडी हैरी के झूठ से तंग आकर उसका बेटा भगवान से प्रार्थना करता है कि उसके डैडी झूठ बोलना बंद कर दें।

प्रार्थना सुनी जाती है और हैरी एकदम बदल जाता है। लेकिन अब वह सच बोलने के कारण एक के बाद एक नई मुसीबत में फंसता जाता है। इस सीरियल के अन्य प्रमुख कलाकार हैं पेंटल, किशोरी आंबिए, आदि इरानी, मुश्ताक खान, बनवारी झोल और सोनाली गोस्वामी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: