HomeSportsOther Sports Other Sports

टर्की के ‘शूट’ से क्रोएशिया ‘आउट’

विएना. टर्की ने यूरो कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सांसें थाम देने वाले रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शुक्रवार को क्रोएशिया को एकस्ट्रा टाइम के बाद शूटआउट से हुए फैसले में 3-1 से हराकर शानदार ढंग से सेमीफाइनल में जगह बना ली।

चेक गणराज्य के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच में 0-२ से पिछड़ने के बाद अंतिम समय में गोल दागकर सनसनीखेज ढंग से ३-२ से जीत हासिल करके कम बैक ¨कग के नाम से विख्यात हो चुके टर्की का सेमीफाइनल में जर्मनी से मुकाबला होगा, जिसने पुर्तगाल को ३-२ से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। जोरदार मुकाबले में पहला गोल क्रोएशिया के इवान क्लासनिक ने किया मगर सेमिह सेनतुर्क के मैच की आखिरी किक पर किए गए गोल ने टर्की को १-१ की बराबरी पर ला दिया।

इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में क्रोएशिया के लुका मोडरिक और इवान राकिटिक निशाना चूक गए। टर्की के अरदा तुरन, सेमिह सेनतुर्क औ हामित अलतिनतोप अपनी-अपनी किक को गोल में तब्दील करने में कामयाब रहे। इस मैच में अपने कई चोटिल खिलाड़ियों की सेवाओं से महरूम होकर उतरी टर्की के खिलाफ क्रोएशिया से कई गलतियां भी हुईं और उसके खिलाड़ी मिले मौकों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

मैच के १९वें मिनट में क्रोएशिया के मोडरिक द्वारा दिए गए पास पर स्ट्राइकर इविका ओलिक निशाना चूक गए। दूसरे हाफ में क्रोएशिया को गोल करने का एक और मौका मिला मगर ओलिक गोखन जान के हेडर को गोल में तब्दील नहीं कर सके। प्रतिद्वंदी की गलतियों का फायदा उठाते हुए टर्की मैच को अतिरिक्त समय तक ले जाने में कामयाब रहा।

अतिरिक्त समय में अंतिम मिनट में अरदा तुरन तथा हामितअलतिनतोप ने दनादन गोल दागकर टर्की को एक और यादगार जीत दिला दी। जीत के बाद हामित ने कहा कि यह पल वाकई सपने जैसा है। अगर हमने खुद पर विश्वास कायम रखकर ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखा तो हमें कोई नहीं रोक सकेगा। मैच के अंतिम क्षण तक दबावमुक्त रहना हमारे लिए फायदेमंद साबित हुआ। क्रोएशिया के कोच स्लावेन बिलिक ने कहा कि मैं फुटबॉल के इस मैच में भागीदारी के लिए दोनों टीमों को बधाई देना चाहता हूं। इस मैच ने एक बार फिर साबित किया कि फुटबॉल महान नाटकीयताओं वाला विश्व का सबसे लोकप्रिय खेल है।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में नायकों जैसा प्रदर्शन किया और मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है। जहां तक पेनल्टी का सवाल है तो यह एकजुआ है जिसमें बाजी किसी के भी हाथ लग सकती है।

शूट आउट से हुआ फैसला खिताब की दावेदार मानी जा रही क्रोएशिया को टर्की ने क्वार्टर फानइल में बाहर का रास्ता दिखा दिया। अतिरिक्त समय में मैच 1-1 ड्रॉ रहने पर पेनल्टी शूट आउट में टर्की ने 3-1 से जीत दर्ज की। टर्की के अर्डा तूरान, सेमिह सेंतुर्क और हामित ने पेनल्टी शूटआउट से गोल दागे। क्रोएशिया की ओर से डारिजो सर्ना ने पेनल्टी शूटआउट से गोल किया जबकि लूका और इवान पेनल्टी को गोल में नहीं बदल पाए। इन दोनों खिलाड़ियों की नाकामी के चलते क्रोएशिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

फैन्स भी भिड़े

टर्की से क्वार्टर फाइनल में 3-1 से मिली हार को क्रोएशिया के फैन्स पचा नहीं पाए और उन्होंने मैच के बाद टर्की के सपोटर्स पर हमला बोल दिया। झगड़े में दोनों टीमों के फैन्स को काफी चोटें आई हैं। लगभग एक लाख के करीब स्टेडियम के बाहर और अंदर मौजूद दोनों टीमों के फैन्स को काबू में करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। झगड़ा मैच खत्म होने का बाद शुरू हुआ। विएना पुलिस के अनुसार किसी भी टीम के फैन्स को सीरियस इंजरी नहीं हुई है।

सेमीफाइनल में होंगे बुलंद हौसले

25 तारीख को होने वाले सेमीफाइनल में टर्की की टीम जर्मनी के खिलाफ बुलंद हौंसले के साथ मैदान में उतरेगी। इसका एक कारण यह भी है कि जर्मनी अपने लगी मैच में क्रोएशिया से 2-1 से हार चुका है। जर्मनी को हराने वाले क्रोएशिया पर 3-1 से जीत दर्ज करने के बाद टर्की के हौंसले काफी बुलंद हैं। इसके अलावा इस सेमीफाइनल में टर्की के स्टार गोलकीपर वोलकान भी टीम के साथ होंगे। वोलकान एक मैच का प्रतिबंध होने के कारण क्रोएशिया के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: