HomeSportsOther Sports Other Sports

ओर्डिना ओपन के फाइनल में हारे पेस-भूपति

नई दिल्ली‘इंडियन एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर लिएंडर पेस और महेश भूपति की भारतीय जोड़ी मारियो एनसिक और जुर्गेन मेल्जर के खिलाफ शनिवार को तालमेल के अभाव में पटरी से उतर गई। हालैंड में खेले गए ओर्डिना ओपन टेनिस के फायनल में क्रोएशियाई-आस्ट्रियाई जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6 (7-5), 6-3 से हरा दिया।

बीजिंग ओलिंपिक की तैयारी के सिलसिले में दोबारा जोड़ी बनाने वाले दूसरी वरीयता प्राप्त पेस-भूपति रंग में नहीं दिखे। पेस-भूपति ने गैर वरीयता प्राप्त एनसिक-मेल्जर की सर्विस दूसरे गेम में तोड़कर उन पर दबाव बनाया, लेकिन वे इसे बरकरार नहीं रख सके। पहले सेट में एक समय पेस-भूपति 4-1 से आगे थे। बहरहाल, भारतीय जोड़ी के आसान मौके गंवाने के चलते एनसिक-मेल्जर ने मैच में वापसी कर ली। मैच का र्ट्िनग प्वाइंट पहले सेट का छठा गेम रहा, जिसमें पेस-भूपति ने दो ब्रेक प्वाइंट गंवाए। सातवें गेम में एनसिक-मेल्जर ने पेस-भूपति की सर्विस ब्रेक कर बाकी कसर निकाल ली। पहले सेट का फैसला टाइब्रेक से हुआ, जिसमें भी पेस-भूपति खरे नहीं उतरे। टाइब्रेक में 5-2 की बढ़त बनाने वाले एनसिक-मेल्जर ने 7-6 (7-5) से पहला सेट जीता। पहला सेट हारने के बाद पेस-भूपति कभी भी मैच में वापसी करते नहीं दिखे। भारतीय जोड़ी दूसरा सेट सिर्फ 20 मिनट में 3-6 से हार गई।

बीजिंग ओलिंपिक से पहले जोड़ी बनाकर दो एटीपी टूर्नामेंट खेलने का फैसला करने वाले पेस-भूपति का यह पहला टूर्नामेंट था। पेस-भूपति 23 युगल खिताब जीत चुके हैं। यदि वे आज जीतते तो यह उनका 24वां खिताब होता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: