मुंबई मुंबई ईसटर्न एक्स. हाइवे पर हादसा होने का समाचार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई है और इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है तथा 9 लोगों के घायल होने का समाचार है।
यह हादसा विक्रोली इलाके में हुआ है स्थानिय लोगों के अनुसार रांग साइड से आ रहे एक ट्रक के कारण हुआ है। इस हादसे में एक मारुती कार दो ट्रकों के बीच आ गई ओर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हालाकिं इसमें सवार घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घटना का जिम्मेदार ट्रक ड्रायवर फरार बताया जा रहा है।