HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एनआरआई की कोठी में चोरी

जालंधर छावनी. लद्देवाली स्थित खैहरा एंक्लेव में एनआरआई की कोठी से चोर जेवर, नकदी व कीमती सामान ले उड़े। रजिंदर कौर ने बताया कि उसका पति विदेश में है और वह वीरवार को मायके गई थी। शनिवार शाम 6 बजे घर पहुंची तो मुख्य गेट तो बंद था, लेकिन कमरों के ताले टूटे हुए थे।

चोर 8 तोले के जेवर, 20 हजार रुपए, वीडियो कैमरा, स्टिल कैमरा और डिश टीवी बाक्स चुरा ले गए हैं। चोरों ने एसी भी उतारने की कोशिश की। चोरी की सूचना नंगलशामां चौकी को दे दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: