जालंधर.
मुंबई में बाबा राम रहीम के खिलाफ उठी चिंगारी से भड़के सिखों ने जालंधर में कई जगह पुतले फूंके। शहर की सिख जत्थेबंदियों ने बाबा के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की और उसकी गिरफ्तारी के अलावा महाराष्ट्र सरकार से मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए हर्जाना देने की मांग की।
शनिवार सुबह कंपनी बाग चौक में यूथ अकाली दल के वर्करों ने राम रहीम का पुतला फूंका। इस मौके पर परमप्रीत सिंह बिट्टी, सर्बजीत सिंह पनेसर, चरणजीव सिंह लाली, अमरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह मान, चरणजीत सिंह बिंटा आदि मौजूद थे।
दोपहर करीब 1 बजे कंपनी बाग चौक में ही स्कूटर एसोसिएशन ने भी धरना प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस मौके पर प्रधान तजिंदर सिंह, मनदीप सिंह बब्लू, मनवीर सिंह, अरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह पनेसर, चरणजीत सिंह मिंटा, रविंदर पाल सिंह प्रिंस, अमृतपाल सिंह, गुरदीप सिंह राजा, हरप्रतीत सिंह सोनू, अशोक कुमार, गुरविंदर सिंह हैप्पी और आत्म प्रकाश मौजूद थे।
गुरु नानक मिशन चौक में सिख यूथ आग्रेनाईजेशन, सिख कौंसिल और अन्य जत्थेबंथियों ने पुतला फूंक कर रोष प्रगट किया गया। इस मौके पर मनदीप सिंह मिट्ठु, कंवलजीत सिंह, जतिंदर सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, हरजीत सिंह, सतवंत सिंह, जसपाल सिंह, राजू, सतनाम सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरजीत और गगनदीप सिंह मौजूद थे। दोआबा चौक में साहिद ए-कमाल सेवा दल ने बाबा राम रहीम का पुतला फूंका। इस मौके पर राजजीत सिंह, सोनू, अमनदीप सिंह, गगनदीप सिंह, विक्की, गंिरंदर सिंह मौजूद थे।
राम रहीम के खिलाफ भड़के टकसाली
दमदमी टकसाल के मुखी व गुरमत सिद्धांत प्रचारक संत समाज के चेयरमैन संत बाबा हरनाम सिंह ने बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। बाबा शनिवार को प्रैस कांफ्रैंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केन्द्र व महाराष्ट्र सरकार को 72 घंटे का नोटिस देते हुए 25 जून को अमृतसर-दिल्ली रेलमार्ग अवरूद्ध करने की घोषणा की है।
इस दिन सुबह 8 से शाम सात बजे तक अमृतसर से लेकर दिल्ली तक के रेलमार्ग पर प्रदर्शनकारी धरना देंगे और सरहिंद के निकट माधोपुर रेलमार्ग पर प्रमुख धरना होगा। यह फैसला गांव समस्तपुर स्थित गुरुद्वारा बाबा शहीदा में हुई बैठक में गुरमत सिद्धांत प्रचारक संत समाज के प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श करके लिया।
बाबा हरनाम सिंह ने सभी सिख संगठनों व उनकी ओर से संचालित स्कूल, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से धरना सफल बनाने की अपील की है। इस मौके पर संत बाबा परमजीत सिंह, बलवंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह तथा संत राम सिंह भी मौजूद थे।
शांतिमय ढंग से करो प्रदर्शन : बाबा हरनाम सिंह ने राम रहीम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिख युवकों से अपील है कि वह शांतिमय ढंग से प्रदर्शन करे। प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति या जनता को नुकसान पहुंचाना हमारा उद्देश्य नहीं है।