bhaskar Web English
HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

आज दौड़ेगी हॉलीडे स्पैशल ट्रेन

अमृतसर. रेलवे यार्ड में ‘कैद’ हॉलीडे स्पैशल एसी ट्रेन (0952) की ‘रिहाई’ का समय 29 दिन के बाद आ ही गया। रविवार यह साप्ताहिक ट्रेन दोपहर 2.20 पर बांद्रा के लिए रवाना होगी। इसकीजानकारी मिलते ही ट्रेन के स्टाफ के चेहरे खिल उठे।

गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 13 अप्रैल से अमृतसर-बांद्रा के बीच 11 कोच की इस ट्रेन को हर रविवार को 12 हफ्तों के लिए चलाया गया था। 25 मई को यह अमृतसर तो पहुंची, लेकिन गुर्जर आंदोलन के चलते वापस बांद्रा नहीं लौट सकी।

मजबूरन इसे रेलवे यार्ड की उस पटरी पर खड़ा कर दिया गया। पश्चिम रेलवे की ट्रेन होने तथा इसका मुंबई में मुख्यालय होने के कारण इसका स्टाफ भी ट्रेन के साथ कैद हो कर रह गया। एसी, पैंट्री कार, अटैंडेंट कर्मी तपती दोपहरी में दिन तथा मच्छरों के साए में रात काटने को विवश हो गए। यहां तक कि उनके जेब के पैसे भी हवा-हवाई हो गए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: