HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

कत्थूनंगल के गांव शहजादा में लूट

अमृतसर. सब-मर्सिबल पंप बनाने वाली जालंधर की कंपनी के सेल्जमैन से कत्थूनंगल के गांव शहजादा में इंडिका और बुलेट पर सवार छह लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर 2.70 लाख रुपए लूट लिए। थाना कत्थूनंगल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की धरपकड़ के लिएअमृतसर और इसके आसपास के इलाकों में रैड अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

जालंधर की सबमर्सिबल पंप तैयार करने वाली कंपनी के सेल्यमैन प्रेमचंद और अमदाद फिएट पालियो में बैठ ग्रामीण इलाकों से उगाही पर निकले थे। गांव शहजादा के पास पहुंचने पर पीछे से आई सिल्वर रंग की इंडिका उनकी कार के आगे आकर रुक गई।

इसमें से तीन लोग बाहर निकले, जबकि एक ड्राइवर की सीट पर बैठा रहा। इसी दौरान बुलेट पर उनके दो साथी आ गए और सब ने मिलकर फिल्मी स्टाइल में उनकी कार को घेर लिया। दो युवकों ने पिस्तौल दिखाकर उनसे सारा कैश ले लिया और फरार हो गए।

प्रेमचंद ने फोन कर तुरंत घटना की जानकारी कंपनी के मालिक और मैनेजर को दी। इसके बाद संबंधित थाने की पुलिस को वारदात की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में एसपी समेत कई उच्चधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्रेमचंद और अमदाद को थाने ले जाकर उनसे घटना की पूरी जानकारी ली गई। डॉग स्क्वैड को घटनास्थल पर लाया गय। फौरैंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाकर टायरों के निशान भी लिए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: