HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

पटाखों के बारूद में धमाका, एक मरा

अमृतसर. crackers अन्नगढ़ की गली नंबर चार में पटाखे के बारूद के ढेर में जोरदार धमाके से घर की छत उड़ गई। विस्फोट से महिला और उसका मामा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंचे थाना सी डिवीजन प्रभारी सर्बजीत सिंह ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां मामा की मौत हो गई। फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुजारे के लिए बनाती थी पटाखे
रूपा ने बताया कि वह पति तरसेम कुमार के साथ रहती है। उसका पति रिक्शा चलाता है और वह घर में ही पटाखे बनाकर गुजारा कर रही है। शनिवार को तरसेम काम पर चला गया और थोड़ी ही देर बाद पति से मिलने के लिए उनका मामा राजू वासी कोट खालसा घर आ गए।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे वह जमीन पर बैठ पटाखों को लेबल लगा रही थी। इस दौरान राजू पास में बैठा था। इसी बीच, पास में ही पड़े पटाखों के ढेर में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इससे चारों तरफ आग लग गई।

धमाका इतना जबरदस्त था कि दोनों बेहोश हो गए। उनको गुरु नानक देव अस्पताल ले जाया गया, जहां राजू की मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर संबंधित थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: