bhaskar Web English
HomeSportsOther Sports Other Sports

वेडीसोवा की विजयी शुरूआत

लंदनचेक गणराज्य की निकोला वेडीसोवा को यहां शुरू हुए 2008 विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला वर्ग के पहले दौर में काई खास परेशानी नहीं हुई और वह आसानी से दूसरे दौर में प्रवेश कर र्गई। टूर्नामेंट में 18वीं वरीय निकोला ने हम वतन जुजाना ओंड्रसकोवा को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से पराजित किया। वहीं पुरुष वर्ग में विश्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने भी अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। खिताब के दावेदार माने जा रहे फेडरर ने स्लोवाकिया के डोमनिक हर्बेटी को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया।

टेनिस के सरताज के सामने स्लोवाकियाई खिलाड़ी की एक नहीं चली और उसने आसानी से हार मान ली। दिन के एक अन्य मुकाबले चीन की जाई जेझ ने अपने से ज्यादा रैंकिंग वाली खिलाड़ी स्लोवाकिया की डोमानिका चिबुल्कोवा को 6-4, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट में सभी को चौंका दिया।

यह टूर्नामेंट का पहला उलटफेर भी रहा। डोमानिका को टूर्नामेंट में 30वीं रैंकिंग दी गई थी। वहीं आस्ट्रेलिया की समानथा टोसर ने रोमानिया की आयोना रालुका ओलारू को 6-2, 6-2 से हराया।

आस्ट्रेलिया की इस खिलाड़ी मैच जीतने के लिए पहले दौर में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा और आसानी से दूसरे दौर का टिकट कटवाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: