HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

बलकार को अश्रुपूर्ण विदाई

मुंबई.गोलीकांड में मारे गए बलकार सिंह की सोमवार को यहां अंत्येष्टि कर दी गई, जिसमें छह हजार से अधिक सिख शामिल हुए। अंत्येष्टि के दौरान सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे।

बाबा के गार्डो की सरासर गुंडागर्दी

हालात की समीक्षा के लिए मुंबई आए मक्कड़ ने कहा कि एसजीपीसी ने अपनी जांच में पाया है कि शुक्रवार की घटना बाबा राम रहीम के निजी अंगरक्षकों की गुंडागर्दी थी।

पाबंदी की मांग

मक्कड़ ने कहा, ‘हमने राज्य के गृहमंत्री आरआर पाटील से मुलाकात कर डेरा प्रमुख के महाराष्ट्र में आने पर पाबंदी लगाने की मांग की है। पाटील ने भी माना कि बाबा राम रहीम के आने से महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है।

11लोगों की गिरफ्तारी

मुंबई में बलकार सिंह की हत्या के मामले में सोमवार को 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें दो जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं उपद्रव फैलाने के आरोप में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें 26 जुलाई तक की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: