HomeSportsOther Sports Other Sports

अब होगा असली मुकाबला

चंडीगढ़फुटबॉल वल्र्डकप के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रतियोगिता यूरो-2008 का क्वार्टर फाइनल तक का सफर खत्म हो चुका है। जर्मनी, टर्की, रूस और स्पेन ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। जर्मनी: ग्रुप बी में ऑस्ट्रिया, पोलैंड और क्रोएशिया के साथ शुरुआत करने वाला जर्मनी यूरो कप के इतिहास में पहली बार यहां तक पहुंचा है।

अपने पहले लीग मैच में पोलैंड से 2-0 से जीतने के बाद जर्मनी को दूसरे मैच में क्रोएशिया के हाथों 2-1 हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद जर्मनी ने अपने खेल में सुधार किया और लीग के अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रिया को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

जर्मनी के सितारे:

लुकास पोडलोसकी: पोलैंड में पैदा हुए जर्मनी के लूकास पोडलोसकी इस समय यूरो कप में सबसे ज्यादा गोल दागने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर चल रहे हैं। लीग मैच में पोलैंड पर आखिरी क्षणों में दर्ज की गई जीत में पोडलोसकी के गोल का बड़ा हाथ था।

माइकल बलाक:

जर्मनी के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कप्तान माइकल बलाक का बड़ा योगदान है। ऑस्ट्रिया से खेले गए आखिरी लीग मैच में 25 मीटर की दूरी से गोल मारने का कमाल बलाक जैसा खिलाड़ी ही कर सकता है। टर्की: यूरो कप उलटफेर करने वाली टीम के रूप में उभरे टर्की को अपने पहले मैच में पुर्तगाल से 2-0 शिकस्त मिली थी। इसके बाद टर्की ने स्विट्जरलैंड और चेक रिपब्लिक को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्रोएशिया को 3-1 से हराकर टर्की सेमीफाइनल में पहुंचा।

रूस: पहले ही मैच स्पेन से 4-1 से मिली करारी शिकस्त के बाद तो रूस ने भी नहीं सोचा था कि वह सेमीफाइनल तक का सफर तय कर पाएगा। ग्रीस और स्वीडन को हराकर रूस क्वार्टर फाइनल में पहुंचा और यहां यूरो कप की सबसे मजबूत टीम हॉलैंड को हराकर सेमीफानल में प्रवेश किया।

स्पेन:

यूरो कप-2008 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारने वाला स्पेन रशिया, स्वीडन, ग्रीस और क्वार्टर फाइनल में इटली को सेमीफाइनल तक पहुंचा है।

डेविड विला:

यूरो कप में गोल की हैट्रिक लगाने वाले स्पेन के फॉरवर्ड डेविड विला 5 गोल दाग इस समय सबसे टॉप पर चल रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: