News
Indians Abroad Indians Abroad लंदनब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की कमलप्रीत कौर औलख को डायना अवार्ड से सम्मानित किया गया है। औलख को यह अवॉर्ड लीसेस्टशायर के लोगों के लिए निस्वार्थ भावना से काम करने के लिए दिया गया है। लीसेस्टशायर में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। सोमवार को 16 वर्षीय कमलप्रीत कौर औलख को लीसेस्टशायर की मेयर मंजुला सूद ने यह अवार्ड दिया।
किसे मिलता है अवार्ड
यह अवार्ड ब्रिटिश राजकुमारी डायना के नाम पर शुरू किया गया है और 12 से 18 साल तक के उन युवाओं को दिया जाता है जो अपने समुदाय की निस्वार्थ भावना से सेवा करते हैं।
औलख के नेक काम
कमलप्रीत कौर औलख ने लॉरोस चैरिटी शॉप पर स्वयंसेवक के तौर पर काम किया और युवाओं में मानवता के भाव जगाने के लिए यूथ प्रोग्राम में हिस्स लिया। उसने यूथ ग्रुप ‘द गुड वैल्यूज क्लब’ और ‘विशेज फॉर किड्स’ के लिए फंड रेजिंग प्रोग्राम में भी हिस्स लिया। इतना ही नहीं उसने स्थानीय सामुदायिक केंद्र में लोगों को खाना खिलाने में भी मदद की।
औलख को इस अवार्ड के लिए नॉमिनेट करने वाली मंजुला सूद ने कहा कि कमलप्रीत को डायना अवार्ड देना मेरे लिए गर्व की बात है। वह दूसरों के लिए एक रोल मॉडल है।