HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

अध्यापिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

तारानगर. सर्वशिक्षा अभियान के तहत राउमावि में चल रहे नवनियुक्त शिक्षकों के गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को दो अध्यापिकाओं के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। प्रकरण को लेकर प्रशिक्षणार्थियों ने स्कूल के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना जिला प्रशासन तक भी पहुंच गई। इस पर तीनों शिविर प्रभारियों को हटा दिया तथा बीईईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है।

घटना के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान रविवार को ब्लाक शिक्षा अधिकारी लालचंद भारतीय ने शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हें छह प्रशिक्षार्थी अनुपस्थित मिले, जिनकी बीईईओ ने अनुपस्थिति लगा दी। बाद में उन्हें शिविर में प्रवेश की अनुमति दी। दूसरी ओर अध्यापिकाओं ने आरोप लगाया कि बीईईओ ने शिविर प्रभारियों के माध्यम से उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

अध्यापिकाओं के इस आरोप के बाद हंगामा हुआ। हंगामे की स्थिति को देखते हुए तहसीलदार बागदान व थानाधिकारी महेंद्रदत्त शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर अध्यापकों को समझाया तथा उच्चधिकारियों से वार्ता कर मामले को शांत किया।

कलेक्टर अजरुन मेघवाल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए संदर्भ व्यक्ति व व्यवस्था प्रभारी भंवरलाल भार्गव प्रधानाध्यापक राउप्रावि, आनंदसिंहपुरा, कुरड़ाराम वरिष्ठ अध्यापक रामावि, कोहिणा व फतेहसिंह सांगवान व्याख्याता राउमावि, बुचावास को हटाकर उनकी जगह रणधीरसिंह पूनिया, सुरेशचंद्र शर्मा व चंद्रशेखर कस्वां को लगाया गया है।

>> कलेक्टर ने तीनों प्रभारियों के स्थान पर दूसरी नियुक्ति के आदेश दिए हैं। बीईईओ के विरुद्ध शिक्षा विभाग को कारवाई के लिए निर्देशित किया है।
बागदान, तहसीलदार

>> अभद्र व्यहार को लेकर हुए हंगामे के बाद आपसी समझौते पर मामला निबटा दिया गया है।
महेंद्रदत्त शर्मा थानाधिकारी, तारानगर

>> शिविर के निरीक्षण के दौरान छह प्रशिक्षणार्थियों की अनुपस्थिति लगाई। जो आरोप लगाए गए हैं, वह निराधार है।
लालचंद भारतीय, बीईईओ





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: