HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

अलसुबह बरसे बादल

झुंझुनूं. weather जिला मुख्यालय सहित लगते इलाके में सोमवार को बरसात के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह करीब सात बजे आधा घंटे तक बरसात हुई। दोपहर तक आसमान बादलों से ढका रहा। फिर धूप खिली तो उमस सताने लगी। पिलानी स्थित बिट्स के मौसम केंद्र पर सोमवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुढ़ागौड़जी. कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को दिनभर धूप एवं उमस रही।

पिलानी. क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही छाए बादलों के साथ-साथ हवा चलने से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला वहीं पशु-पक्षियों को भी मौसम का आनंद उठाते देखा गया। टमकोर. क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहे तथा उमस का माहौल रहा।

मंड्रेला. सोमवार को सुबह-सुबह ही घटाएं छा गई। इसके बाद आधे घंटे तक जमकर बरसात हुई। इससे उसम से राहत मिली वहीं कस्बे में कई जगह पानी भर गया। बगड़. सोमवार शाम कस्बे में हल्की बूंदा-बांदी हुई। जिससे मौसम खुशनुमा हो गया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: