HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

यूपीए सरकार का पुतला फूंका

अमृतसर. बढ़ती महंगाई के खिलाफ पार्षद सुखदेव सिंह चाहल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने हालगेट पर केंद्र की यूपीए सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। उन्होंने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते सांसद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ चंडीगढ़ पुलिस के व्यवहार की निंदा की। चाहल ने कहा कि अर्थशास्त्री होने का गर्व करने वाले प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह भी महंगाई पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं।

इस मौके पर भाजयुमो के उपाध्यक्ष मानव तनेजा, जै सिंह विरक, निर्मल सिंह, संदीप कुमार, मंगल शर्मा, परमजीत सिंह कलेर, गुरभेज सिंह राणा, बलबीर सिंह, खरैती लाल महाजन, अमरजीत सिंह, ज्ञानचंद मिंटू, चरणजीत सिंह आदि मौजूद थे। भाजपा उत्तरी मंडल के प्रधान जसवंत डोगरा ने कहा कि कांग्रेस को आगामी लोकसभा चुनावों में इसका भुगतना पड़ेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: