HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

मकान मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप

अमृतसर. थाना सुल्तानविंड पुलिस ने किराएदार की शिकायत पर मकान मालिक पर पत्नी से छेड़छाड़ करने के आरोप में केस दर्ज किया है। भाई मंझ सिंह निवासी सुखविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि मकान मालिक कुलविंदर सिंह ने उसकी पत्नी को अकेले देखकर छेड़-छाड़ की। इसके बाद मकान मालिक ने उन्हें मुंह खोलने पर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

उधर, कुलविंदर सिंह ने आरोप को निराधार बताया है। चरणजीत कौर ने बताया कि वह कुलविंदर सिंह के घर में किराएदार के तौर पर रहती है। 21 जून की रात उसका पति सुखविंदर घर में नहीं था।

इसी बीच कुलविंदर ने उससे छेड़-छाड़ शुरू कर दी। इतने में उसका पति आ गया। मामला बिगड़ते देख मकान मालिक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, कुलविंदर का कहना है कि किराएदार ने उससे चार हजार रुपए और किश्तों पर सामान ले रखा है। बार-बार मांगने पर उसे पैसे नहीं दिए जा रहे। पैसे मांगने के कारण ही उसके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है।

मां-बेटे को जख्मी किया
पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने कोट आत्मा राम निवासी जसबीर सिंह के घर में घुस हमलाकर पत्नी और बेटे को जख्मी कर दिया। आरोपी जाते समय घर में पड़े सोने के टाप्स और चेन ले गए। थाना बी डिवीजन पुलिस ने कोट आत्माराम निवासी गुरजंट सिंह, निरवैल सिंह सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जसबीर ने बताया कि उसका गुरजंट से पुराना विवाद चल रहा है। रविवार को वह घर में नहीं था। इसी बीच आरोपी उसके घर में जा घुसे और उसके बेटे गगनदीप सिंह और पत्नी को जख्मी कर दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: