Sports
Other Sports Other Sports लंदन
भारत की सानिया मिर्जा को विंबलडन के अपने पहले ही मैच में जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। पहले दौर में आसान माने जा रहे मुकाबले में कोलंबिया की केटलिना कास्तानो से जीतने के लिए सानिया को तीसरे सेट का सहारा लेना पड़ा। पहला सेट टाईब्रेकर तक गया, जिसमें सानिया ने 7-6 से जीत दर्ज की।
दूसरा सेट कैटलिना कास्तानो ने 6-3 से अपने नाम किया, लेकिन अंतिम सेट में भारतीय खिलाड़ी ने कोई गलती नहीं की और यह सेट 6-4 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। वहीं विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में जोरदार शुरुआत करते हुए स्लोवाकिया के डोमीनिक हर्बटी को ६-३, ६-२, ६-२ से रौंद दिया।
महिला वर्ग में टाप सीड और फ्रेंच ओपन चैंपियन सíबया की एना इवानोविक ने भी शानदार शुरुआत करते हुए पहले दौर में पैराग्वे की रोसाना डी लास रियास को एकतरफा मुकाबले में ६-१, ६-२ से पीट दिया।
पुरुषों में दसवीं वरीयता प्राप्त साइप्रस के माकरेस बगदातिस और महिलाओं में दो बार की पूर्व चैंपियन अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। फेडरर ने इस जीत के साथ ग्रास कोर्ट पर अपना अपराजेय क्रम ६क् मैच पहुंचा दिया है। पांच बार के चैम्पियन स्विटजरलैंड के फेडरर ने सेंटर कोर्ट पर आसान जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। फेडरर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा कि यह मेरे लिए चैंपियनशिप में उसी तरह की शुरुआत थी जैसे की मैं उम्मीद कर रहा था।
महान ब्योर्न बोर्ग के उन्हें इस बार खिताब का तीसरा दावेदार बताए जाने के बारे में पूछने पर फेडरर ने कहा कि मैं न तो ऐसी बातों के बारे में पढ़ रहा हूं और न ही सुन रहा हूं। मैं ऐसी बातों से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हूं। मैं यहां गत चैंपियन के रूप में आया हूं और मेरा काम अपना खिताब बचाना है। फेडरर ने इस महीने केशुरू में फ्रेंच ओपन के फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल से बुरी तरह पराजित होने के बाद पिछले सप्ताह हेल में ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट जीता था। उन्हें हर्बटी को हराने में ज्यादा जोर नहीं लगाना पड़ा।
ग्रास कोर्ट के बेताज बादशाह फेडरर को हर्बटी पूरे मैच में एक बार भी चुनौती पेश करते नजर नहीं आए। विश्व के नंबर एकखिलाड़ी फेडरर का दूसरे दौर में स्वीडन के जोरदार सíवस करने वाले राबिन सोडर¨लग से मुकाबला होगा, जिन्होंने पहले दौर में अमेरिका के केविन किम को ७-५, क्-६, ६-३, ६-४ से हराया। महिला वर्ग में टाप सीड इवानोविक को दूसरे दौर में पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हुई। गत वर्ष यहां सेमीफाइनलिस्ट रही इवोनोविक ने लास रियास को एक घंटे केसमय में ६-१, ६-२ से हरा दिया। बीस वर्षीय इवानोविक का दूसरे दौर में मुकाबला फ्रांस की नताली डेची से होगा जिन्होंने चीन की युआन मेंग को ६-७, ६-३ ६-क् से हराया।
दो बार की पूर्व चैंपियन और छठी वरीयता प्राप्त सेरेना ने पहले दौर में इस्तोनिया की केईया कानेपी को ७-५, ६-३ से हराया। सेरेना ने कोर्ट एक पर पहले सेट में काफी गलतियां की। सेरेना ने फ्रेंच ओपन की क्वार्टर फाइनललिस्ट कानेपी के खिलाफ ५-५ के स्कोर पर जोरदार फोरहैंड ड्राइव वाली लगाकर ब्रेक अंक बचाया और फिर कानेपी के डबल फाल्ट पर पहला सेट जीत लिया। अमेरिकी खिलाड़ी ने दूसरे सेट में जल्दी ही ब्रेक हासिल कर लिया और फिर उन्हें यह सेट जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
पुरुषों में दसवीं वरीयता प्राप्त और २क्क्६ में यहां सेमीफाइनलिस्ट रहे बगदातिस ने पहले दौर में बेल्जियम के स्टीव डाíकस को चार सेटों में ६-३, ६-२, ६-७, ६-३ से हराया। इस बीच फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट फ्रांस के गाएल मोंफिल्स कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं। मोंफिल्स फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में फेडरर से हारे थे। ¨वबलडन में उनकी जगह सíबया के इलिया बोजोलाक को दी गई है।
पिछले वर्ष यहां अंतिम आठ में पहुंची १८ वीं वरीयता प्राप्त चेक गणराज्य की निकोल वैदीसोवा ने हमवतन जुजान ओद्रांसकोवा को पहले दौर में आसानी से ६-२, ६-२ से पराजित किया। दूसरे दौर में उनका मुकाबला आस्ट्रेलिया की सामंथा तोसूर से होगा जिन्होंने रोमानिया की इयोना रालुका ओलार को ६-२, ६-२ से हराया। पुरुष वर्ग में पहले दौर में १५वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज, २१ वीं वरीयता के स्पेन के जोआन कालरेस फरेरो और २९ वीं वरीयता वाले इटली के आंद्रियस सेपी अपने अपने मैच जीतकर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
लेकिन महिला वर्ग में चार सीडिड खिलाडी १७वीं वरीयता की फ्रांस की एलिज कोरनेट, १९वीं वरीयता की रूस की मारिया किरिलेंको, २७ वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की वíजनी रजानों और ३क्वीं वरीयता प्राप्त स्लोवाकिया की डोमीनिका सीबुलकोवा पहले दौर में हारकर बाहर हो गईं।