HomeBusinessCorporate Corporate

मित्तल ने लंदन में खरीदा तीसरा घर

लंदन. दुनिया में 27 अरब पाउंड (यानी 2275 अरब रुपए के करीब) दौलत वाले स्टील व्यवसायी लक्ष्मी निवास मित्तल ने लंदन के सबसे महंगे इलाके केनसिंगटन पैलेस गार्ड्ेस में तीसरी प्रमुख जायदाद अपने नाम कर ली है। इसके लिए 7 करोड़ पाउंड (लगभग ५90 करोड़ रुपए) जैसी भारीभरकम राशि चुकानी पड़ी है।

मित्तल जिनकी कुल पूंजी २७ बिलियन पाउंड (तकरीबन २,२7५ अरब रुपए) है, वे पहले ही इस इलाके में दो आलीशान घर खरीद चुके हैं। एक में वे खुद रहते हैं, जिसे उन्होंने चार साल पहले ५.७ करोड़ पाउंड (करीब ४.८ अरब रुपए) में खरीदा था।

क्यों खास हैं केनसिंगटन पैलेस गार्ड्ेस: यह ब्रिटेन का सबसे महंगा इलाका माना जाता है। इसका नाम केनसिंगटन पैलेस के नाम पर पड़ा है।

जहां ड्यूक व डचेज आफ ग्लाउसेस्टर रहते हैं। यहां ब्रिटिश राजघराने की कई विशिष्ट हस्तियां रह चुकी हैं। प्रिंसेज डायना ने अपने अंतिम वर्ष यहीं गुजारे थे।

क्या है नए घर की खासियत :

खरीदे गए नए घर का क्षेत्रफल १६,250 वर्ग फीट है तथा इसका मुंह केनसिंगटन पैलेस की ओर है।

सबसे महंगा घर भी मित्तल का :

मित्तल ने हाल ही में अपने बेटे आदित्य व उसके परिवार के लिए 11.7 करोड़ पाउंड (करीब 986करोड़ रुपए) चुका कर ब्रिटेन का सबसे महंगा घर खरीदा है। यह घर ‘बिलिनायर्स रो’ (अरबपतियों की गली) नामक इलाके में है।

विश्व के चौथे सबसे धनी :

मार्च 2008 में फोब्र्स पत्रिका ने लक्ष्मी निवास मित्तल को दुनिया का चौथा सबसे धनी व्यक्ति घोषित किया है। स्टील समूह आर्सेलर मित्तल में उनके परिवार की कुल हिस्सेदारी ४४ फीसदी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
ashish
Wednesday, 25th Jun 2008, 20:10
i proud of him because he is a indian people . ilove it